scriptलड़की के मोबाइल पर घरवालों ने देखा अश्लील वीडियो, पूछने पर बोली – ब्वॉयफ्रेंड ने भेजा है.. | Love Crime: Man sends obscene pornographic ashlil video to girlfriend | Patrika News

लड़की के मोबाइल पर घरवालों ने देखा अश्लील वीडियो, पूछने पर बोली – ब्वॉयफ्रेंड ने भेजा है..

locationरायपुरPublished: Aug 18, 2019 02:26:36 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Love Crime: रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी अपने प्रेमिका के मोबाइल पर रोज अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजता था।

latest love crime news

Love Crime: Man sends obscene pornographic ashlil video to girlfriend

रायपुर. Love Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी अपने प्रेमिका के मोबाइल पर रोज अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजता था। प्रेमिका ने प्रेमी की इस हरकत से नाराज होकर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

देवर ने रिश्ते को किया कलंकित, भाभी संग की एेसी हरकत देख हर कोई रह गया सन्न

दरअसल, यह मामला रायपुर के गोलबाजार थाने का है। रायपुर की रहने वाली लड़की दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान लड़की की दिल्ली के एक लड़के से पहचान हुई। इसके बाद आए दिन दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। और कुछ दिन बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गया। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे।
ashlil video
इसी बीच दोनों ने शादी का मन बनाया। लड़के ने लड़की से प्रेम संबंधों की बात अपने घरवालों को बताई और उसी से शादी की बात कही। लड़के के जिद को देखते हुए उसके घरवाले तैयार हो गए और शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की के घर पहुंचे।

प्यार में पागल पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने रची साजिश, आधी रात प्रेमी संग कर दी हत्या

लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से ऐतराज जताया और प्रस्ताव को ठुकराते हुए रिश्ता जोडऩे से साफ इनकार कर दिया। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से लड़की के प्यार में पागल लड़का भड़क उठा। इसके बाद लड़के ने लड़की को सबक सिखाने का मन बनाया। और लड़की के मोबाइल रोज अश्लील वीडियो (Obscene video) भेजने लगा।
obscene video
पहले तो लड़के के इस हरकत को लड़की ने नजरअंदाज किया, लेकिन इसके बाद भी अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजने का सिलसिला लगातार जारी रहा। लड़के की इस गंदी हरकत से तंग आकर यह बात घरवालों को बताईऔर कहा, पिछले कई दिनों से मुझे सैकड़ों अश्लील वीडियो (Bad Video) भेजकर परेशान कर रहा है। इसके बाद लड़की ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने लड़की की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।Love Crime

ट्रेंडिंग वीडियो