शादीशुदा महिला से आशिक ने लड़ाया इश्क, पति की फटकार के बाद घर के सामने किया आत्मदाह
- 70 फीसदी झुलसा किशोर अस्पताल में भर्ती
- पुरानी बस्ती इलाके का मामला

रायपुर. एक किशोर ने अपने शादीशुदा प्रेमिका के घर के सामने आत्मदाह (Lover sets himself on fire) कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर को महिला के पति ने चेतावनी दी थी। इससे किशोर दुखी हो गया और अपनी जान देने के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। पुरानी बस्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाथियों ने राहगीर को फुटबॉल की तरह खेलकर मार डाला, शरीर के हुए कई टुकड़े
पुलिस के मुताबिक अभनपुर इलाके में रहने वाले 19 वर्षीय अशोक का पुरानी बस्ती इलाके की एक 45 साल की महिला से प्रेम संबंध था। अशोक का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। गुरुवार को अशोक महिला के घर गया था। दोपहर करीब 3 बजे इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई।
महंगी पार्टी की लत ने डाला दोस्ती में दरार, क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया मर्डर का प्लान और कर दी हत्या
महिला के पति ने युवक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और दोबारा नहीं आने की चेतावनी दी। इसके बाद युवक ने उसके घर के सामने ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। देखते ही देखते युवक बुरी तरह झुलसने लगा। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज