scriptयहां जब्त किया जा रहा है घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए कारण नहीं तो… | LPG Gas seized in bilaspur city | Patrika News

यहां जब्त किया जा रहा है घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए कारण नहीं तो…

locationरायपुरPublished: Aug 07, 2018 08:51:10 pm

यहां जब्त किया जा रहा है घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए कारण नहीं तो…

LPG Gas

यहां जब्त किया जा रहा है घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए कारण नहीं तो…

रायपुर/बिलासपुर. शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफलिंग करने, व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग करने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को अनेक स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने 43 सिलेंडर जब्त किए। शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेंडरों की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। कलेक्टर पी. दयानंद ने तहसीलदार अमित सिन्हा और अतिरिक्त तहसीलदार नारायण प्रसाद गबेल के नेतृत्व में अलग -अलग टीम का गठन किया गया। इन दोनों अधिकारियों की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा।
खाद्य विभाग के अफसरों पर भरोसा नहीं
कलेक्टर पी. दयानंद को खाद्य विभाग के अधिकारियों पर भरोसा नहीं रहा। खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफलिंग और व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग धड़ल्ले से हो रहा। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखें। इसलिए कलेक्टर ने तहसीलदार अमित सिन्हा और अतिरिक्त तहसीलदार नारायण प्रसाद गबेल को छापा मारने के निर्देश दिए गए।
राजस्व अधिकारियों ने दुकानों में दी दबिश
राजस्व अधिकारियों की टीम ने सरकंडा के महामाया डेलीनीड्स में छापा मारा गया। इस संस्थान से 31 भरे हुए और 2 खाली घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। डेलीनीड्स संचालक इन सभी सिलेंडरों का अवैध कारोबार कर रहा था। इसी प्रकार मुंगेली नाका स्थित जायका रेस्टोरेंट से एक घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया। बजरंग चौक स्थित इंडियन कैफे से 2 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित महुआ होटल से 6 सिलेंडर, प्रताप चौक स्थित नीलकंठ रेस्टोरेंट से एक सिलेंडर जब्त किया गया।
खाद्य विभाग के अफसरों पर भरोसा नहीं
कलेक्टर पी. दयानंद को खाद्य विभाग के अधिकारियों पर भरोसा नहीं रहा। खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफलिंग और व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग धड़ल्ले से हो रहा। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखें। इसलिए कलेक्टर ने तहसीलदार अमित सिन्हा और अतिरिक्त तहसीलदार नारायण प्रसाद गबेल को छापा मारने के निर्देश दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो