scriptमाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार | maana murder case main accused ravi sahu arrested cg | Patrika News
रायपुर

माना हत्याकांड का मुख्य आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

रायपुर की पुलिस ने शहर के पुराने बदमाश रवि साहू को गिरफ्तार कर लिया। बीते 15 दिनों से रवि रायपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था। अब इसे ओडिशा से पकड़ा गया है।

रायपुरSep 20, 2022 / 06:47 pm

Mansee Sahu

ravi.jpg

शहर के पुराने हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 15 दिनों से पुलिस को चकमा देकर वह फरार था। अब जाकर पुलिस ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पिछले दिनों हुए माना ढाबे में विवाद के बाद युवक की हत्या करवाने वाला रवि साहू ही था। गौरतलब है इस बदमाश के 6 साथी पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अधिकारीयों का कहना था की पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में थी। ओडिशा के ही कुछ गैंगस्टर्स ने ही रवि को बचाने के लिए उसके छुपने का इंतजाम किया था। हत्या के इस आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था।

उल्लेखनीय है कि आरएस ढाबा में माना बस्ती निवासी विजेंद्र मारकंडे उर्फ लल्ला और संजय बंजारे का विवाद हो गया था। इस दौरान कर्मचारियों और उनके बीच मारपीट हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया। लेकिन अगले दिन सोमवार को कालीबाड़ी से दो कार में हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने विजेंद्र को उसके घर से पास से ही उठा लिया और दिनदहाड़े उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोहल्ले में फेंक कर चले गए थे।

मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को उसी रात पकड़ लिया था। बुधवार की रात प्रदीप चौहान और भीष्म शर्मा उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ढाबा कालीबाड़ी निवासी रवि साहू का है और उसी के कहने पर आरोपी मृतक और उसके साथियों को मारने आए थे।इस मामले में पुलिस ने हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट के अलावा हत्या की साजिश रचने का मामला भी दर्ज किया था । आरोपी वारदात को अंजाम देने दो कार से आए थे। पुलिस ने उन कारों को भी जब्त कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो