scriptसंतों के सानिध्य में 1100 दीपों से की जाएगी भगवान परशुराम की महाआरती | Maha Aarti of Lord Parashuram will be done with 1100 lamps | Patrika News

संतों के सानिध्य में 1100 दीपों से की जाएगी भगवान परशुराम की महाआरती

locationरायपुरPublished: Apr 22, 2022 06:52:14 pm

Submitted by:

VIKAS MISHRA

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में होगा आयोजन

संतों के सानिध्य में 1100 दीपों से की जाएगी भगवान परशुराम की महाआरती

संतों के सानिध्य में 1100 दीपों से की जाएगी भगवान परशुराम की महाआरती

रायपुर.वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की बैठक सिविल लाइंस और सुन्दर नगर में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक नितिन झा ने बताया कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद परिवार द्वारा 8 मई को अम्बा मंदिर परिसर, सत्तीबाजार, रायपुर में संत महात्माओं के सानिध्य में भगवान परशुराम की 1100 दीपों से महाआरती होगी। साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता, भजन एवं भोजन प्रसादी, विप्रजनों के लिए व्यावसायिक स्टॉल, बच्चों के लिये नि:शुल्क मिक्की माउस, जंपिंग नेट आदि झूले का आयोजन किया जा रहा है।
महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बैठक में कार्यक्रम के लिए सभी से सहयोग की अपील करते हुए उपस्थित सदस्यों को सभी विप्रजनों एवं स्वजातीय सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने का अनुरोध किया है। बैैठक में पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, सुधीर मूर्ति, डॉ. विकास पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महाआरती कार्यक्रम के संयोजक नितिन झा, महिला प्रांताध्यक्ष नमिता शर्मा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, मिथलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, ललिता ठकुर, विनोद ठाकुर, राघवेन्द्र पाठक, राम तिवारी मौजूद थे।
स्नेह सम्मेलन में जुटीं राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की सदस्य
राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ एवं आरोग्य भारती के तत्वावधान में विगत दिनों एक निजी होटल में स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन में सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा पांडे के संबोधन के साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। अंत में जिला अध्यक्ष सरोजिनी राव द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता शर्मा एवं विशेष अतिथि श्रद्धा तिवारी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो