रायपुरPublished: Sep 22, 2022 01:05:24 pm
Mansee Sahu
राजधानी में महादेव बुक और रेड्डी अन्ना एप के जरिए चल रही ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट से बड़ा खुलासा हुआ है। दुबई के फाइव स्टार होटल में 18 सितंबर को ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा गया था। इसमें राज्य के नेता, कारोबारी, बिल्डर समेत 80 से ज्यादा लोग शामिल होने की चर्चा है। सात समंदर पार दुबई से महादेव ऐप के जरिए आनलाइन सट्टा खेलाने वाले गैंग के मुख्य सरगनाओं को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। सिर्फ गुर्गों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के लिए चर्चित महादेव ऐप से शहर से 100 से ज्यादा छोटे-बड़े सटोरिए जुड़े हैं। इनमें से बड़े सटोरिए महादेव एंप की ओर से दुबई में आयोजित पार्टी में शामिल होने गए थे। इनमें से कुछ लोग बुधवार को लौट आए हैं। कुछ लोग वापस नहीं आए हैं। पुलिस ने पार्टी में शामिल होने वालों की लिस्ट बना ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।