scriptगणेशोत्सव 2017 के पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानिए किसे मिला बेस्ट अवार्ड | Mahakoshal Kala Parishad announced award for Ganeshotsav 2017 | Patrika News

गणेशोत्सव 2017 के पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानिए किसे मिला बेस्ट अवार्ड

locationरायपुरPublished: Oct 25, 2017 05:49:36 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

महाकोशल कला परिषद ने 58वें गणेशोत्सव पर्व 2017 के दौरान सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सजावट, झांकी व विसर्जन को लेकर पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

Ganeshotsav 2017

गणेशोत्सव 2017 के पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानिए किसे मिला बेस्ट अवार्ड

रायपुर . महाकोशल कला परिषद ने 58वें गणेशोत्सव पर्व 2017 के दौरान सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सजावट, झांकी व विसर्जन को लेकर पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। परिषद द्वारा घोषित समितियों के नाम इस प्रकार हैं :
स्व. कल्याण प्रसाद शर्मा स्मृति कलात्मक स्थल सजावट में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ स्थल झांकी का पुरस्कार बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, हनुमान मंदिर, गोलबाजार को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ हर्बल कलर युक्त एवं मिट्टी से निर्मित कलात्मक दुर्गा प्रतिमा का पुरस्कार दिया गया।
नवभारत गणेशोत्सव समिति, कंकालीपारा, नवभारत चौक को, साथ ही स्थल सजावट में अ ग्रुप में प्रथम पुरस्कार गजानंद किशोर समाज गणेशोत्सव समिति, रामसागरपारा को, द्वितीय पुरस्कार – श्री छत्तीसगढ नवयुवक गणेशोत्सव समिति, श्रीनगर को, तृतीय पुरस्कार – गुढियारी गणेशोत्सव समिति, गुढियारी को, वर्ग गणेश मूर्ति निर्माण प्रथम पुरस्कार – रायल क्लब गणेशोत्सव समिति, सुंदर नगर को, द्वितीय पुरस्कार – विक्ट्री क्लब गणेशोत्सव समिति, सदरबाजार को तृतीय पुरस्कार – वीर शहीद हेमु कल्याणी गणेशोत्सव समिति, गली नंबर 2, तेलीबांधा को,
स्थल सजावट में वर्ग व ग्रुप में प्रथम पुरस्कार न्यू शक्ति क्लब गणेशोत्सव समिति, कमासीपारा को, द्वितीय पुरस्कार – श्री जे.के.मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, पुरानी बस्ती को, तृतीय पुरस्कार-भारत गणेशोत्सव समिति, गलीनंबर 3, रविनगर को, संस्था के संस्थापक स्व.कल्याण प्रसाद शर्मा की स्मृति में आयोजित स्पर्धा के पुरस्कार महाकोशल कला वीथिका में संध्या 6 बजे वितरीत किए जाएंगे।
Ganeshotsav 2017
स्थल सजावट में मेरे अंगना गणेश सजाओ स्पर्धा ग्रुप में प्रथम पुरस्कार – बालगोपाल गणेशोत्सव, देवेंद्र नगर को, द्वितीय पुरस्कार – शंभुलाल नेभानी गणेशोत्सव, कटोरातालाब को, तृतीय पुरस्कार – नन्नावर गणेशोत्सव, फाफाडीह को, वर्ग ***** ग्रुप में कलात्मक गणेश प्रतिमा निर्माण हेतु प्रथम पुरस्कार – गजानंद गणेशोत्सव, कंकालीपारा को, द्वितीय पुरस्कार – अमित कुमार ठाकुर गणेशोत्सव, कुशालपुर को, तृतीय पुरस्कार – शीतला एकता गणेशोत्सव समिति, रोहणीपुरम को प्रदान किया गया है।

विसर्जन सजावट में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार-वर्ग अ ग्रुप में – श्री श्री विनायक गणेशोत्सव समिति, गंजपारा को, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा निर्माण झांकी का पुरस्कार – विनायक गणेशोत्सव समिति, गंजपारा को, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्युत निर्माण झांकी का पुरस्कार- श्रद्धा मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति, कुशालपुर को, वर्ग अ में प्रथम पुरस्कार- मनोकामना गणेशोत्सव समिति, स्टेशनरोड, लायंस क्लब को, द्वितीय पुरस्कार – श्री गणेशोत्सव समिति, संघर्ष चौक, शंकरनगर को, तृतीय पुरस्कार – बजरंग युवा सेवा समिति गणेशोत्सव समिति को, वर्ग अब में प्रथम पुरस्कार – नवरत्नमंडल गणेशोत्सव समिति, नयापारा को, द्वितीय पुरस्कार – कंकालीपारा गणेशोत्सव समिति, कंकालीपारा को, तृतीय पुरस्कार – श्री बाल किशोर गणेशोत्सव समिति, डगनिया को पुरस्कार प्रदान किया गया है।
महाकोशल कला परिषद के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र एवं मानसेवी निदेशक प्रवीण शर्मा ने बताया कि स्थल पर आयोजित स्पर्धाओं में कला परिषद व्दारा सर्वश्रेष्ठ गणेश शिल्पकार का पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ विद्युत सजावट का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ चल मूविंग का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पुष्प सजावट का पुरस्कार, इसके अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो