scriptएक बार फिर थमेंगे संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस के पहिए, अपनी मांगो को लेकर कर्मियों की हड़ताल आज से | Mahtari express and Sanjeevani express workers on strike from today | Patrika News
रायपुर

एक बार फिर थमेंगे संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस के पहिए, अपनी मांगो को लेकर कर्मियों की हड़ताल आज से

102/108 संजीवनी एंबुलेंस व महतारी एक्सप्रेस की सेवाएं बाधित, आपात सेवा पर पड़ेगा असर

रायपुरJul 16, 2018 / 11:38 am

Deepak Sahu

sanjeevani express

एक बार फिर थमेंगे संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस के पहिए, अपनी मांगो को लेकर कर्मियों की हड़ताल आज से

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब शायद ही कोई सरकारी विभाग बचा होगा जिसने अब तक अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन या धरना न दिया हो। एेसे में मांगों को लेकर संजीवनी कर्मचारी आज से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे जाहिर है कि आपात सेवा पर असर पड़ेगा।

प्रदेशभर में आज से महतारी 102 व संजीवनी 108 एंबुलेंस की सेवाएं बाधित होने वाली है। कंपनी के लोगों ने एक बार फिर अपनी पिछली मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने कर निर्णय लिया है।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया, कि शासन की ओर से तीन माह पुर्व हुए आंदोलन के दौरान पुननिर्विदा कर श्रमविभाग से जारी न्यूनतम वेतनमान का लाभ देने का आश्वासन दिया था। जिसपर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से वही राग अलापा जा रहा है। वहीं कपनी ने कर्मियों की मांग को अवैध बताते हुए, अपना पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है, कि हमारी ओर से पिछली हड़ताल के दौरान ३ फीसदी वेतन वृद्धि कर दी है, जबकि पुननिर्विदा और कर्मियों की नियमितीकरण की जिम्मेदारी शासन की बनती है। एेसे में शासन, कंपनी और कर्मियों के गतिरोध का खामियाजा दूर दराज के इलाकों के मरीजों को उठाना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो