रायपुरPublished: Jan 08, 2023 12:58:51 pm
CG Desk
Makar Sankranti 2023: 14 को सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, पुण्य काल अगले दिन, सूर्य उत्तरायण (Uttrayan 2023) होने के साथ शुरू होगा देवताओं का दिन...
Makar Sankranti 2023 Date and Timing: मकर संक्रांति इस बार दो दिन मनाई जाएगी। पहले दिन 14 जनवरी को पतंगबाजी उत्सव मनाया जाएगा, जबकि अगले दिन यानी 15 जनवरी को सुकर्मा योग में संक्रांति का पुण्य दान किया जाएगा। ज्योतिषियों ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) से ही देवताओं की सुबह होगी। यानी देवताओं के दिन की शुरुआत होगी। इस दिन 11 घंटे का पुण्यकाल रहेगा जो सुबह 5.47 बजे से शुरू होगा।