scriptटोल प्लाजा में लंबी कतार से बचने के लिए अपने वाहन में फास्टैग जरूर लगवाएं | Make sure to fastag your vehicle to avoid long queues at the tollplaza | Patrika News

टोल प्लाजा में लंबी कतार से बचने के लिए अपने वाहन में फास्टैग जरूर लगवाएं

locationरायपुरPublished: Feb 15, 2021 07:55:22 pm

Submitted by:

ashutosh kumar

पहले दिन टोल प्लाजा में लगा लंबा जाम, फास्टैग लगाना भूले वाहन चालक

टोल प्लाजा में लंबी कतार से बचने के लिए अपने वाहन में फास्टैग जरूर लगवाएं

टोल प्लाजा में लंबी कतार से बचने के लिए अपने वाहन में फास्टैग जरूर लगवाएं

रायपुर. 15 फरवरी से कैश लेन खत्म होने के साथ ही फास्टैग अनिवार्य हो गया है। अगर आपके फास्टैग नहीं होगा तो आपसे दोगुना टोल टैक्स वसूल किया जाएगा। लेकिन पहले दिन एनएचएआई टोल प्लाजा की व्यवस्था को हाईटेक करने में नाकाम रही। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास सोमवार को फास्टैग स्कैन करने में कई समस्याएं आई। वहीं कुछ वाहन चालक अपने वाहन को बिना फास्टैग लगाकर टोल प्लाजा पर पहुंचे जिससे कई वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच दोगुने चार्ज से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने तुरंत के तुरंत अपनी वाहन में फास्टैग स्टीकर लगवाया उसके बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

टोल प्लाजा में लंबी कतार से बचने के लिए अपने वाहन में फास्टैग जरूर लगवाएं
टोल प्लाजा में लंबी कतार से बचने के लिए अपने वाहन में फास्टैग जरूर लगवाएं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो