रायपुर

सुलभ शौचालय में 10 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने 10 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सुलभ शौचालय में नाबालिग के छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।

रायपुरDec 18, 2019 / 02:40 pm

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 10 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सुलभ शौचालय में नाबालिग के छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
दरअसल, यह घटना रायपुर के टिकरापारा इलाके की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 10 साल की लड़की सुलभ शौचालय गई थी। उसी समय सुलभ शौचालय में आरोपी इंद्रजीत भी था। उसने लड़की को देख उसके के साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकतें करने लगा।
नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी ने डर की वजह से उसे छोड़ दिया। नाबालिग ने घर जाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बतादें कि आरोपी सुलभ शौचालय में देखरेख का काम करता है।
टिकरापारा थाने की पुलिस ने बताया कि नाबालिग की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.