scriptमहिलाओं को देता था नौकरी का झांसा फिर मोबाइल पर भेजता अश्लील मैसेज, गिरफ्तार | Man arrested for sending vulgar ashlil obscene messages to women | Patrika News

महिलाओं को देता था नौकरी का झांसा फिर मोबाइल पर भेजता अश्लील मैसेज, गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Sep 05, 2019 04:54:29 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीगसढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर. छत्तीगसढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। आरोपी पर आरोप है कि वो महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजा करता था।

युवती ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंबेडकर अस्पताल (Ambedkar Hospital) में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। आरोपी महिलाओं को नौकरी लगाने का झांसा देता था। इसी बहाने उनसे मेलजोल बढ़ाकर उनका मोबाइल नंबर ले लेता था। बाद में उन्हें अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था।

पत्नी के चरित्र पर था शक, इसलिए बच्चों की हत्या की कोशिश की, सफल नहीं हुआ तो..

पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने आरोपी पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने की शिकायत की थी। इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। खबर ये भी आ रही है कि आरोपी पर कोई भी मामला दर्ज न हो इसे लेकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो