scriptमेट्रीमोनियल साइट के जरिए युवतियों ऐसे को देता था शादी का झांसा और करता था लाखों की ठगी | Man cheated many girls for marriage through matrimonial site | Patrika News

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए युवतियों ऐसे को देता था शादी का झांसा और करता था लाखों की ठगी

locationरायपुरPublished: Jun 09, 2019 09:56:37 pm

Submitted by:

CG Desk

* गुजरात से पकड़ा गया आरोपी, कई राज्यों में कर चुका है ठगी
* रायपुर में महिला बाल विकास अधिकारी से की थी धोखाधड़ी

sadi

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए युवतियों ऐसे को देता था शादी का झांसा और करता था लाखों की ठगी

रायपुर। मेट्रीमोनियल साइट में रजिस्टर्ड विवाह योग्य युवतियों और तलाकशुदा महिलाओं से संपर्क करके उन्हें शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले को रायपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रायपुर के अलावा दूसरे राज्यों की कई युवतियों से इसी तरह छल करके लाखों रुपए कमाया है। रायपुर में आरोपी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी को झांसा दिया था।
पुलिस के मुताबिक दूसरे जिले में पदस्थ महिला एवं बाल विकास की एक महिला अधिकारी ने मेट्रीमोनियल साइट जीवन साथी डॉट कॉम में अपना बायोडाटा दिया था। इसमें उनका मोबाइल नंबर व ईमेल भी था। गुजरात के बड़ोदरा निवासी इलेश मनुभाई दोशी की मां बनलीला दोशी और बहन श्रद्धा शाह ने संपर्क किया और इलेश के साथ शादी की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों महिलाएं मोबाइल के जरिए उससे बातचीत करती थी।
बाद में इलेश रायपुर आया। इलेश और महिला अधिकारी ने किरण होटल में मुलाकात की। इस दौरान इलेश ने खुद को अविवाहित बताया और महाराष्ट्र में अपना होटल होने की जानकारी दी। होटल को टाटा कंपनी को किराए पर देना बताया। इससे उसे हर माह 15 लाख रुपए मिलने की जानकारी दी। इससे महिला अधिकारी को उस पर भरोसा हो गया।
इसके बाद इलेश ने कहा कि वह शादी के बाद छत्तीसगढ़ में ही ऑयल मेकर मशीन लगाकर कारोबार शुरू करेगी। महिला उसकी बातों पर आ गई और उससे शादी करने सहमत हो गई। और आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद महिला ने राजेंद्र नगर इलाके में किराए का फ्लैट लिया। इसमें इलेश और महिला रहते थे। फ्लैट का एक हिस्सा इलेश ने अपनी एसेशिंयल मार्केटिंग के ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करता था। महिला कोरबा में पदस्थ थी, इसलिए वह केवल छुट्टी के दिन ही रायपुर आ पाती थी।
शादी के बाद इलेश महिला से लगातार पैसे मांगता था
धीरे-धीरे उसने 6 लाख रुपए से अधिक राशि ले चुका था। महाराष्ट्र के होटल से कमाई नहीं होना और इलेश के बार-बार पैसे मांगने के चलते महिला अधिकारी को उस पर शक होने लगा। इसके बाद उसने इलेश के ऑफिस में आने वालों से जानकारी लेना शुरू कर दिया। इलेश ने दर्जन भर से अधिक लोगों से पैसे ले रखे थे। आरोपी ने अपने नाम और पते भी गलत बताए थे। वह कई और युवतियों से इसी तरह की ठगी कर चुका था। इसकी जानकारी होने के बाद महिला अधिकारी ने राजेंद्र नगर थाने में उसके खिलाफ अपराध दर्ज कराया। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। दो दिन पहले राजेंद्र नगर पुलिस उसकी तलाश में गुजरात गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई युवतियों को दे चुका है झांसा
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इसी तरह कई युवतियों व महिलाओं को झांसा दिया है। रायपुर में फिलहाल एक ही मामला सामने आया है। गुजरात और अन्य राज्यों में आरोपी के खिलाफ इस तरह की अनेक शिकायतें पुलिस को मिली है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो