सोमवार दोपहर को भी मोहल्ले के शेख सद्दाम और देवराज यादव व अन्य लड़के चौक पर खड़े थे। लड़के फिर रोज की तरह फिर हंसी-मजाक और अश्लील बातें करने लगे। इस पर प्रवीण को अच्छा नहीं लगा। उसने शेख सद्दाम और देवराज को वहां खड़े होकर एेसी बातें करने से मना किया। इससे दोनों नाराज हो गए और प्रवीण पर हमला कर दिया। दोनों ने प्रवीण को इतना मारा कि वह बुरी तरह घायल हो गए। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश में लगी रही। शाम तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शेख सद्दाम के मारपीट के पुराने रिकार्ड भी हैं। बताया जाता है कि आरोपी नशा करते हैं। प्रवीण निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। आरोपी पहले से प्रवीण को निशाने पर रखे थे। पुलिस आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है।