scriptअनुमानों की उम्मीद! | mansun ki news | Patrika News

अनुमानों की उम्मीद!

locationरायपुरPublished: Jun 01, 2018 05:53:50 pm

Submitted by:

Gulal Verma

पिछले साल से इस बार बेहतर मानसून, छत्तीसगढ़ में 99 प्रतिशत बारिश का अनुमान

cg news

अनुमानों की उम्मीद!

रायपुर। धान के लिए विख्यात कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में आगामी समय में 99 प्रतिशत बारिश का अनुमान किसी खुशखबरी से कम नहीं है। राज्य में एक हफ्ते बाद मानसून का आगमन हो जाएगा। बारिश का महत्व छत्तीसगढ़ में इसलिए भी बहुत ज्यादा है, क्योंकि यहां ज्यादातर तालाब व नदियां सूख सी गई हैं। गत वर्ष इतनी कम बारिश हुई थी कि किसानों को रबी सीजन में धान बोने से रोक दिया गया था। पानी के अभाव में किसानों को धान जैसी मूल फसल को बोने से रोक देना बतलाता है कि सरकार और राज्य पानी के अभाव से ग्रस्त हो चुके हैं। ज्यादातर बांध व जलाशय पानी (बारिश) के लिए तरसते दिख रहे हैं। अच्छी बारिश केवल कृषि के लिए ही नहीं, मनुष्य और वन्य जीवन के लिए भी जरूरी है। जंगलों में जब जलस्रोत सूख जाते हैं तब वन्यप्राणी मानव आबादी की ओर अग्रसर होते हैं। तालाब व नदियां सूख जाने से जलीय जीव-जंतु और वनस्पति नष्ट हो जाते हैं। इससे जीवन चक्र भी बिगड़ता है। जल के अभाव में जगह-जगह संघर्ष की स्थिति बन जाती है।
अफसोसनाक है कि सिंचाई सुविधाओं के अभाव में हर वर्ष हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो जाती है। लगता है नदियों, तालाबों, नहरों, जलाशयों सहित सिंचाई के अन्य संसाधनों का संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में शुमार नहीं है। होता तो प्रदेश में खेती के लिए जलसंकट नहीं होता। जलसंकट की बढ़ती समस्या तो प्रदेश के किसानों के लिए ‘दुर्बल के लिए दो आषाढ़Ó साबित हो रही है। अपनी आजीविका से मजबूर किसान खेती तो करते हैं, लेकिन कभी प्राकृतिक आपदा तो कभी सिंचाई संसाधनों के अभाव में तबाह हो जाते हैं। अत: सरकार को वर्षा जल को संचित तथा सिंचाई संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए गंभीरता बरतनी चाहिए।
बहरहाल, आगामी मानसून में अच्छी बारिश का सबसे बड़ा असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। आज पानी के अभाव में छत्तीसगढ़ में किसान तरह-तरह की परेशानियां झेल रहे हैं। अच्छी बारिश जाहिर है सबकी परेशानियों को कम करने का काम करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो