scriptपेट्रोल-डीजल के बाद अब इन चीजों के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए ये नई कीमत | many items prices hike after increase petrol diesel | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के बाद अब इन चीजों के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए ये नई कीमत

locationरायपुरPublished: Sep 13, 2018 04:59:59 pm

पेट्रोल-डीजल के बाद अब इन चीजों के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए ये नई कीमत

Chhattisgarh news

पेट्रोल-डीजल के बाद अब इन चीजों के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए ये नई कीमत

रायपुर. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जानलेवा महंगाई के बाद अब त्योहारी सीजन में इसका असर रोटी, कपड़ा और मकान पर हो रहा है। त्योहारी सीजन में आम आदमी की जेब ढीली हो रही है। ट्रांसपोर्टरों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बाद मालभाड़ा में इजाफा कर लिया है, वहीं आने वाले दिनों इस मामले को लेकर ट्रांसपोर्ट चैंबर की बैठक भी होने वाली है।
बहरहाल इसका सीधा असर अभी किराना, अनाज और सब्जियों की कीमतों पर देखा जा रहा है। राजधानी में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपए प्रति लीटर पार होने के बाद अब बाजार में सीधे तौर पर महंगाई का आलम है। कारोबारी बढ़ी हुई कीमतों की वसूली ग्राहकों से ही कर रहे हैं। सब्जियों में प्रति किलो 1 से 5 रुपए, किराना में 1 से 3 रुपए व कपड़ों में 20 से लेकर 50 रुपए तक की कीमतें बढ़ा दी गई है।
70 फीसदी सब्जियों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर
राजधानी में वर्तमान में ज्यादातर सब्जियां दूसरों राज्यों से आ रही है। अधिकतम सब्जियों की बंगलुरू से हैं, जिसके कारण मालभाड़ा में 10 से 15 हजार रुपए प्रति ट्रक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
निर्माण सामग्री और अनाज महंगा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महंगाई के बाद किराना, बिल्डिंग मटेरियल्स और अनाज की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। त्योहारी सीजन में गारमेंट सेक्टर में भी महंगाई का असर आम-आदमी पर पड़ेगा। रेडीमेड कपड़ों की कीमतें में भी वृद्धि हो चुकी है।
खपत में कमी नहीं
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों से जहां देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसो. के पदाधिकारियों का कहना है कि पेट्रोलियम की खपत में कमी नहीं आई है। इसलिए उन्हें नुकसान नहीं है।
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी के बाद किराना, अनाज की कीमत में 10 से 50 रुपए थोक में बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका असर रिटेल में होगा।
दिनेश साहू, अध्यक्ष, गोलबाजार

थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा इजाफे के बाद अब सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों में ट्रांसपोर्टिंग की कीमतें भी जुड़ी हुई है।
पंडरी रिटेल कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्की रत्नानी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में महंगाई के बाद रेडीमेड कपड़ों के ट्रांसपोङ्क्षर्टंग में कारोबारियों को चपत लग रही है। त्योहारी सीजन में इसका असर कारोबार पर आ सकता है। हमे कीमतें बढ़ानी होगी।
पेट्रोल के दाम
महीना कीमत प्रति ली.
12 मार्च 72.97 रु.
12 जून 76.87 रु.
16 अगस्त 77.67 रु.
10 सितंबर 81.19 रु.
11 सितंबर 81.33 रु.

ट्रेंडिंग वीडियो