scriptमाओवादियों के केंद्रीय समिति कर रही थी पुलिस के खिलाफ प्लानिंग… | Maoists Central Committee was planning against the police ... | Patrika News

माओवादियों के केंद्रीय समिति कर रही थी पुलिस के खिलाफ प्लानिंग…

locationरायपुरPublished: Feb 18, 2020 09:30:16 pm

Submitted by:

ramdayal sao

– छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में हुई मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर- गढ़चिरौली पुलिस की कार्रवाई- पस्त पड़े माओवादी अपने साथी का शव लेकर हो गए फरार- माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य सोनू ने डाला था डेरा

माओवादियों के केंद्रीय समिति कर रही थी पुलिस के खिलाफ प्लानिंग...

माओवादियों के केंद्रीय समिति कर रही थी पुलिस के खिलाफ प्लानिंग…

रायपुर/ राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र बार्डर के जंगल में माओवादियों के केन्द्रीय समिति के सदस्य संगठन को एकत्रित कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने प्लानिंग में जुटे थे। सर्चिंग में निकले गढ़चिरौली पुलिस के साथ माओवादियों का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ में एक माओवादी को पुलिस ने मार गिराया। मुठभेड़ बाद पस्त पड़े माओवादी अपने मृत साथी का शव लेकर फरार हो गए। गढ़चिरौली पुलिस क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर माओवादियों की तालश में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के सेंट्रल कमेटी का कमांडर सोनू उर्फ भूपति महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के फोदेवाड़ा और छत्तीसगढ़ सीमा के घमंड़ी व लाहेरी जंगल में डेरा डाल कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने प्लान कर रहा था। गढ़चिरौली पुलिस को माओवादी कमांडर सोनू के क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। और सुिरक्षा बल के जवान तालश में जंगल की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 100 से अधिक माओवादियों का जमावड़ा लगा हुआ था।

गढ़चिरौली एसपी शैलेश बलकवड़े ने बताया कि फोदेवाड़ा व घमंडी जंगल में मुठभेड़ के बाद हार माने माओवादी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान माओवादी फिर से सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हमला में एक पुलिस जवान के पि_ू से गोली पार हो गया। उन्होने बताया कि जवान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। माओवादियों द्वारा पुलिस पर एके 47 और एलएमजी जैसे अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधून गोलीबारी की गई।

राजनांदगांव पुलिस भी बॉर्डर में अलर्ट
माओवाद के केन्द्रीय कमांडर सोनू के बार्डर में सक्रिय होने की जानकारी के बाद राजनांदगांव पुलिस भी अलर्ट हो गई है और बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती कर सर्चिंग तेज कर दी है। केन्द्रीय कमांडर के बार्डर में संगठन कोो एकत्रित करने से किसी बड़ी घटना को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस माओवादियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस को सूचना मिली कि माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य सोनू उर्फ भूपति महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की सीमा के जंगल में डेरा डाल कर किसी घटना को अंजाम देने प्लान कर रहा है। पुलिस माओवादियों की तलाश करने सर्चिंग में निकली थी। इस दौरान माओवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हुआ है।
शैलेश बलकवड़े, एसपी गढ़चिरौली महाराष्ट्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो