scriptअब देर रात तक कीजिए शॉपिंग, बाजार की समय सीमा हुई खत्म | Market deadline is over now shopping till late night Festive Season | Patrika News

अब देर रात तक कीजिए शॉपिंग, बाजार की समय सीमा हुई खत्म

locationरायपुरPublished: Oct 17, 2020 09:51:22 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

त्योहारी सीजन (Festive Season) में बाजार (Market) की समय सीमा खत्म कर दी गई है।

अब देर रात तक कीजिए शॉपिंग, बाजार की समय सीमा खत्म

अब देर रात तक कीजिए शॉपिंग, बाजार की समय सीमा खत्म

रायपुर. त्योहारी सीजन (Festive Season) में बाजार (Market) की समय सीमा खत्म कर दी गई है। मतलब अब रात को 8 बजे तक दुकान बंद करने का आदेश लागू नहीं रहेगा, बल्कि देर रात तक खरीदारी हो सकेगी।

जिला प्रशासन ने इस संबंध में शुक्रवार शाम को आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर एस. भारतीदासन ने कहा है कि पूर्व में जारी आदेश को विलोपित किया जाता है। इससे पहले बिलासपुर में यह समय-सीमा खत्म की गई थी। नवरात्रि की शुरुआत के पहले दिन इस आदेश के बाद बाजार में रौनक बिखरने और अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जाना रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो