रायपुरPublished: Jan 31, 2023 02:20:35 pm
Shiv Singh
एक केस को देखें तो रायपुर की प्रिया (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उन्होंने 28 साल की उम्र में शादी कर ली थी। लेकिन, प्रोफेशनल लाइफ को देखते हुए बेबी प्लानिंग में लेटलतीफी की। 2 साल पहले 35 साल की उम्र में उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया। तब तक पति भी 42 साल के हो चुके थे। आज उनका बच्चा ऑटिज्म की बीमारी से पीड़ित है। 2 साल का होने के बाद भी 6 महीने के बच्चे की तरह व्यवहार करता है। डॉक्टर ने इसके लिए माता-पिता की बड़ी उम्र को जिम्मेदार बताया।