scriptमरवाही उपचुनाव : मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान- जोगी समर्थकों के वोट जिस पार्टी को पड़ेंगे, वह जीतेगी | Marwahi byPoll: Minister Singh Dev statement on Jogi supporters vote | Patrika News

मरवाही उपचुनाव : मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान- जोगी समर्थकों के वोट जिस पार्टी को पड़ेंगे, वह जीतेगी

locationरायपुरPublished: Oct 26, 2020 10:08:00 am

Submitted by:

CG Desk

– मंत्री के बयान पर भाजपा ने कहा- मंत्रियों में आपसी तालमेल नहीं .

ts_baba_chunav.jpg
रायपुर. प्रदेश में होने जा रहे मरवाही उपचुनाव के ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान देकर कांग्रेस में खलबली मचा दी है। सिंहदेव ने स्पष्ट कहा कि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। मगर, जोगी का वोट तय करेगा की जीत किसकी होगी। उन्होंने तो आंकड़ों में समझा दिया कि ७० हजार वोट जोगी के हैं, वे जिसके भी पक्ष में जाएंगे, वह जीतेगा। अब उनके इस बयान पर कांग्रेस के अंदर ही विरोध के स्वर हैं। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिना किसी टीका-टिप्पणी के सारे गुणा-भाग को एक तरफ रखते हुए कहा दिया कि जीत कांग्रेस की होगा।
सिंहदेव का बयान ऐसे समय पर आया है जब मरवाही चुनाव कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पहला उप चुनाव है। इस सीट पर तो कांग्रेस की जमानत भी जब्त हुई थी। ऐसे में कांग्रेस कतई नहीं चाहेगी कि ऐसा कुछ भी हो कि वोटर शिफ्ट हों। बहरहाल यह तो स्पष्ट है कि मरवाही सीट अजीत जोगी की सीट मानी जाती रही है। मगर, उनके निधन के बाद इस सीट पर उनकी पार्टी का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
सिंहदेव के मुताबिक- मरवाही उप चुनाव पर कांग्रेस के अपने 20 हजार, भाजपा के 27 हजार और जोगी जी के 72 हजार वोटर हैं। संभव है कि यह कांग्रेस का अपना अंदरूनी आंकलन भी हो।
https://twitter.com/hashtag/MarwahiBypoll?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस में अंदरूनी इतने ज्यादा विवाद हैं, जिसके कारण सरकार ठीक तरीके से नहीं चल पा रही है। मंत्री एक दूसरे को कटाक्ष करते हैं, सहयोग नहीं करते। इसके चलते प्रदेश का नुकसान हो रहा है।
बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, भाजपा
टीएस सिंहदेव ने क्या बयान दिया , मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। मुझे विश्वास है।
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो