रोते हुए बताई आप बीती, बोली- नाना ने उसके साथ
मानपुर थाना क्षेत्र में एक नाना ने अपने ही नातिन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाना के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मासूम ने पुलिस को घटना की आप बीती रोते हुए बताई है। घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी 55 वर्षीय सुखदेव मंडावी ने अपने ही पुत्री की 11 वर्षीय नाबालिक बेटी से दुष्कर्म किया है। प्रार्थिया व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाना सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।