पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीया मैकेनिकल इंजीनियर अपने घर में ट्यूशन पढ़ाता था। दो साल पहले 17 वर्षीया नाबालिग उसके घर गणित का ट्यूशन पढऩे जाती थी। उसी दौरान युवक ने उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को बताने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
वह पिछले दो साल से इसी तरह नाबालिग का दैहिक शोषण करता आ रहा है। पिछले दिनों आरोपी की हरकत ज्यादा बढ़ गई। इससे परेशान होकर नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद खमतराई थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा-६ के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।