बाइक रोड सेफ्टी सूचना बोर्ड से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल
तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 2 किमी दूर मुख्य नेशनल हाईवे रायपुर-देवभोग मार्ग 130 सी पर पेट्रोल पंप के सामने मोड़ पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल रोड सेफ्टी सूचना बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायपुर
Published: April 14, 2022 04:31:32 pm
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 2 किमी दूर मुख्य नेशनल हाईवे रायपुर-देवभोग मार्ग 130 सी पर पेट्रोल पंप के सामने मोड़ पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल रोड सेफ्टी सूचना बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस धारा 279, 338, 304 (।) दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को खम्हारीपारा कसाबाय निवासी पुनारद नेताम पिता अवधराम नेताम (42) मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर क्रमांक सीजी 23 0738 से अपने दो साथियों पवन ठाकुर रावनसिंघी व महेश नेताम पिता धरम सिंह नेताम (26) खम्हारीपारा कसाबाय साथ ग्राम फुलझर जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शाम 5.20 के आसपास वापस खम्हारीपारा कसाबाय लौट रहे थे। इसी दरम्यान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मोड़ पर अनियंत्रित रोड सेफ्टी सूचना बोर्ड से जा टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि वाहन चला रहे पुनारद नेताम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से घायलों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर चीरघर भेजा। पुलिस धारा 279, 338, 304 (।) दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना में घायल महेश नेताम के सिर पैर व हाथ व पवन ठाकुर के हाथ व सिर पर चोट आई है।
---------
तेज रफ्तार स्कार्पियो पुल की रेलिंग को तोड़ते पेड़ से टकराई, 8 घायल
मैनपुर। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी रायपुर-देवभोग मार्ग पर बुधवार तडक़े सुबह चार बजे के आसपास गरियाबंद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार 8 लोग घायल हो गए। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से महज चार किलोमीटर दूर गौरघाट के आगे हनुमान मंदिर के पास स्कार्पियो (सीजी 05 एजी 5877) में 8-9 लोग छुईहामुड़ा से गोहरापदर आ रहे थे। इसी दौरान बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास चालक को झपकी से स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते सडक़ से उछलकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 8 लोगों को चोटे आई है, जिन्हें संजीवनी एक्सप्रेस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गरियाबंद जिला अस्पताल ेरफर किया गया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वाहन के नंबर प्लेट गायब है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग गोहरापदर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही मैनपुर थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस घटना स्थल पहुंचकर मुआयना किया।

बाइक रोड सेफ्टी सूचना बोर्ड से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
