scriptमार्च में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुध, सूर्य और शुक्र | Mercury, Sun and Venus will be kind to these zodiac signs in March | Patrika News

मार्च में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुध, सूर्य और शुक्र

locationरायपुरPublished: Feb 19, 2022 11:21:04 pm

Submitted by:

ramendra singh

ज्योतिश अनुमान : हर कार्य में मिलेगी सफलता

मार्च में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुध, सूर्य और शुक्र

मार्च में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुध, सूर्य और शुक्र

रायपुर . मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानवीय जीवन पर पड़ता है। मार्च के महीने में बुध, सूर्य और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। बुध, सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। इन राशियों के लिए मार्च का महीना वरदान के समान रहने वाला है। आइए जानते हैं मार्च के महीने में किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ…
मिथुन राशि : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।
धन- लाभ होगा।
कर्क राशि : इस दौरान आपके अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे।
करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठा कर रखें।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि : इस दौरान आपकी कार्यक्षेत्र में सराहना की जाएगी।
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
कुंभ राशि में अस्त होंगे देवगुरु, इन 6 राशियों का भाग्य होगा उदय, खूब चमकेगा भाग्य का सितारा
मीन राशि : इस दौरान आपका भाग्य साथ देगा।
सितारे अनुकूल रहेंगे।
शिक्षा क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद से बचें।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो