scriptIndependence Day: छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अधिकारी वीरता एवं पुलिस सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट | MHA announces list of medal awardees to 14 CG police personnel | Patrika News

Independence Day: छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अधिकारी वीरता एवं पुलिस सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

locationरायपुरPublished: Aug 14, 2020 06:36:32 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 15 August) से एक दिन पहले राष्ट्रपति के वीरता पदक एवं पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ (CG Police) के 14 अधिकारियों के नाम की घोषणा की है।

CG police transfer news

पुलिस विभाग में फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 15 August) से एक दिन पहले पुलिस के उन साहसी वीरों के नामों वाली लिस्ट जारी की है जिन्हें आगामी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति के वीरता पदक एवं पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में छत्तीसगढ़ (CG Police) के 14 अधिकारियों के नाम शामिल है। इन पुलिस अधिकारियों को आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के जिन अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है उसमें अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक कोरबा, मालिक राम, निरीक्षक नारायणपुर, महेंद्र सिंह ध्रुव, उप निरीक्षक कांकेर का नाम शामिल।
जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा उनके नाम इस प्रकार हैं- सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश अग्रवाल, सेनानी विजय कुमार अग्रवाल, सहायक सेनानी संजय कुमार दीवान, निरीक्षक मोहम्मद याकूब, सहायक उप निरीक्षक सुनीता साहू, सहायक उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, ऐपीसी हरविलाश जाटव, प्रधान आरक्षक जयसिंह स्वादू, प्रधान आरक्षक बंदुराम नेताम, प्रधान आरक्षक अरविंद कुजूर और प्रधान आरक्षक स्वर्ण कुमार एक्का।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो