scriptदो माह से बंद रेडी टू ईट आंगनबाडिय़ों में आज से फिर मिलेगा | mhila smuho ne vitran ki jummedari dene ke mang ki | Patrika News

दो माह से बंद रेडी टू ईट आंगनबाडिय़ों में आज से फिर मिलेगा

locationरायपुरPublished: May 20, 2022 04:52:06 pm

Submitted by:

Gulal Verma

महिला एवं बाल विकास विभाग में रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण दो -तीन माह से डंप है। आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई रुक गई थी। लेकिन शुक्रवार से आंगनबाड़ी केन्द्रों में अनुबंधित महिला समूह के माध्यम से पहुंचेगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों मे पोषण आहार नहीं पहुंचने की स्थिति से गर्भवती महिलाएं व कुपोषित बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है।

दो माह से बंद रेडी टू ईट आंगनबाडिय़ों में आज से फिर मिलेगा

दो माह से बंद रेडी टू ईट आंगनबाडिय़ों में आज से फिर मिलेगा

छुईहा बेलर। महिला एवं बाल विकास विभाग में रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण दो -तीन माह से डंप है। आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई रुक गई थी। लेकिन शुक्रवार से आंगनबाड़ी केन्द्रों में अनुबंधित महिला समूह के माध्यम से पहुंचेगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों मे पोषण आहार नहीं पहुंचने की स्थिति से गर्भवती महिलाएं व कुपोषित बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है।
ज्ञात हो कि गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषण आहार वितरण के मुद्दे पर महिला स्व सहायता समूहों और राज्य सरकार के बीच एक माह तक विवाद चलता रहा। अभी तक गर्भवती माताएं व कुपोषित बच्चे पोषण आहार से वंचित हैं। उनकी सेहत में बुरा असर भी पड़ रहा है। इस बीच उच्च न्यायायल ने समूहों की याचिका को खारिज करते हुए राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। इसमें शासन की ओर से सरकारी बीज निगम विभाग पोषण आहार का निर्माण करेगा। इसके बाद बंद पैकेट को महिला समूहों द्वारा वितरण करना है। जिला परियोजना अधिकारी गरियाबंद अशोक पांडे व ब्लाक परियोजना अधिकारी फिंगेश्वर के अनुसार पोषण आहार आंगनबाड़ी केन्द्र में शुक्रवार से पहुंचा प्रारम्भ हो जाएगा। और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होंगे। अधिकारियो का कहना है कि जिन समूह का अनुबंध समय शेष है, उन्हीं को फिलहाल वितरण की जिम्मेदारी दी जाएगी। बाद में आवेदित अन्य समूह का अनुबंध कड़ी पूरा होने पर समस्त सेक्टर में उनके माघ्यम से वितरण होंगे।
वितरण के लिए महिला समूह ने सौंपा ज्ञापन
बेलर पोषण आहार वितरण सेक्टर से जुड़े महिला समूह की बैठक ग्राम छुईहा में गुरुवार को हुई। जिसमें उन्होंने वितरण की जिम्मा मांगने की आवाज उठाई। समूह की महिलाएं ने कहा कि सरकार की महिला समूह विरोधी निर्णय से हम सब दर- दर भटकने मजबूर हैं। बैठक के बाद महिलाओं ने फिंगेश्वर महिला व बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला पांडो को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रेडी टू ईट पुन: महिला समूह से निर्माण कर वितरण करने की मांग की गई। इस अवसर पर संरक्षक सरिता सोनी, पार्वती सिन्हा, अध्यक्ष हुलेश्वरी, सचिव चेमिन तारक, कमला सिन्हा, निर्मला निर्मलकर, प्रेमिन सिन्हा, कुमारी धु्रव, लेखनी धु्रव, वेदबाई तारक, शांति, प्रीति, लिखेश्वरी, झामिन टिकेश्वरी, खेमन, सोहनी, शारदा सिन्हा आदि उपस्थित थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो