CG Weather Update: प्रदेश में ठंड में हुई बढ़ोत्तरी, रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट
- राजधानी में रात का तापमान 20 से 15 डिग्री पहुंचा
- प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.0 डिग्री रहा

रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आई है। इससे ठंड में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आ रही है। इस कारण न्यूनतम तापमान में बस्तर संभाग के छोड़कर शेष सभी संभागों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश में काफी ठंड महसूस हो रहा है।
मकान का किराया नहीं बढ़ाने पर मकान मालिक ने की किराएदार की हत्या, नाबालिग की सूझबूझ से पहुंचा जेल
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में सभी संभागों में लगभग सामान्य तापमान के आसपास बना हुआ है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और आकाशमेघ रहित रहने की संभावना है।
सरपंच ने कलेक्टर को उड़ाने नक्सली कमांडर को दी सुपारी, बनाया था ये प्लान, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसलिए वहां और उसके आसपास के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है तथा मध्यम घना कोहरा आ सकता है। गुरुवार को राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा न्यूनतम तपमान
रायपुर - 15.8
बिलासपुर - 11.8
पेंड्रारोड- 9.8
अंबिकापुर - 8.9
जगदलपुर- 14.3
दुर्ग - 14.0
राजनांदगांव- 15.0
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज