scriptमंत्री बृजमोहन ने की गांधी और शास्त्री से पीएम मोदी की तुलना, कार्यक्रम में ये क्या कह डाला | Minister Brijmohan Says-Sanitation Campaign stands with Modi | Patrika News

मंत्री बृजमोहन ने की गांधी और शास्त्री से पीएम मोदी की तुलना, कार्यक्रम में ये क्या कह डाला

locationरायपुरPublished: Sep 17, 2017 02:31:34 pm

Submitted by:

Lalit Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

brijmohan
रायपुर. प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उनके साथ जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सहित नागरिकों ने बूढ़ेश्वर मंदिर चौक से लाखे नगर चौक तक मुख्य मार्ग में झाडू लगाकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर लाखे नगर चौक में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के बाद मोदी ही ऐसे जननेता हैं, जिनके आह्वान पर देश उठ खड़ा हुआ है। जिस प्रकार अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने देश को एकजुट किया और आज़ादी दिलाने में अहम् भूमिका निभाई, उसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वस्थ और समृद्ध भारत निर्माण के लिए स्वच्छता बनाये रखने का आह्वान किया है। आज पूरा देश मोदी के पीछे चल पड़ा है और स्वछता का संकल्प ले रहा है।अगर हर नागरिक अपने घर, अपने दफ्तर, अपने गली, मोहल्ले की स्वच्छता का ध्यान रखें थोड़ा श्रमदान करें तो निश्चित रुप से हम भी स्वस्थ रहेंगे।
brijmohan
हमारा समाज भी स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा। गंदगी की वजह से अनेकों बीमारियां पनपती है। अच्छे देश के एक अच्छे नागरिक बन कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हम सभी को आवश्यकता है। अग्रवाल ने बताया कि चीन से युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री शास्त्री ने खाद्यान्न की कमी को देखते हुए देश से 1 दिन के उपवास का आह्वान किया था। उनके इस आह्वान पर पूरा देश एक दिन का उपवास करने लगा था, ताकि सीमा पर तैनात वीर जवानों को पर्याप्त मात्रा में अनाज प्राप्त हो सके। उस वक्त ही जय जवान जय किसान का नारा शास्त्री ने हमें दिया था।
स्वच्छता के लिए जागरूक करें

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन वह अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाये और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें। प्रधानमामंत्री मोदी ने देश को स्वच्छता ही सेवा है का नारा दिया। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी,आरडीए उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो