scriptरविन्द्र चौबे से मिलने आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायबरेली से लखनऊ रवाना | Minister Kawasi Lakhma Visit Hospital to meet Ravindra Choubey | Patrika News

रविन्द्र चौबे से मिलने आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायबरेली से लखनऊ रवाना

locationरायपुरPublished: Apr 27, 2019 12:24:24 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे मंत्री रविन्द्र चौबे को शनिवार सुबह हार्ट अटैक आ जाने से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके हालत नाजुक बताई जा रही है।

Kawasi Lakhma

रविन्द्र चौबे से मिलने आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायबरेली से लखनऊ रवाना

रायपुर. चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे मंत्री रविन्द्र चौबे को शनिवार सुबह हार्ट अटैक आ जाने से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके हालत नाजुक बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायबरेली से लखनऊ रवाना हो गए हैं।
मंत्री कवासी लखमा भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। वहां जैसे ही उन्हे मंत्री रविन्द्र चौबे ही तबीयत के बारे में पता चला, वे फौरन रायबरेली से लखनऊ रवाना हुए। ज्ञात हो कि मंत्री रविन्द्र चौबे को लखनऊ के निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया है।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे छत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे को हार्ट अटैक आने से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होने के बाद मंत्रियों को दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे उत्तर प्रदेश यात्रा पर हैं। जहां होटल में चक्कर आने से वो गिर पड़े। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की पुष्ठि की है। फिलहाल उन्हे आईसीयू में रखा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। रात में उन्होने खाना भी नहीं खाया था। उन्होने बेचैनी की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टर उनका ख्याल रख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री चौबे से मिलने लखनऊ पहुंचे।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो