scriptमंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, इस विधायक के मंत्रिमंडल में शामिल होने के दिए संकेत | Minister TS Singhdeo big statement in Chhattisgarh | Patrika News

मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, इस विधायक के मंत्रिमंडल में शामिल होने के दिए संकेत

locationरायपुरPublished: Jan 17, 2019 05:09:20 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

टी.एस. सिंहदेव ने सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को मंत्रिमंडल में शामिल करने के संकेत दिए हैं

T S Singhdeo

मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, इस विधायक के मंत्रिमंडल में शामिल होने के दिए संकेत

बिलासपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को मंत्रिमंडल में शामिल करने के संकेत दिए हैं। सिंहदेव ने बुधवार को अमरजीत को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि भगत के मंत्रिमंडल में आने की संभावना ज्यादा है। पुराने नेता हैं इसलिए पीसीसी में भी उन्हें जगह मिल सकती है।
सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह से क्लीनस्वीप किया है, उस क्षेत्र से मंत्रिमंडल में एक और विधायक का नाम जल्द जुड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाई, उसी तरह मेहनत कर लोकसभा में भी जीत दिलाएं। सिंहदेव ने दोपहर करीब 2.30 बजे कलक्ट्रेट में पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक भी ली।
बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि किसी वरिष्ठ आदिवासी नेता को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, भूपेश मंत्रिमंडल में 11 मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्री का एक पद रिक्त रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो