scriptमंत्री TS सिंहदेव के चाचा का निधन, सरगुजा राजपरिवार में शोक की लहर | Minister TS Singhdev uncle US Singhdev dies | Patrika News

मंत्री TS सिंहदेव के चाचा का निधन, सरगुजा राजपरिवार में शोक की लहर

locationरायपुरPublished: May 21, 2019 02:50:19 pm

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) के चाचा उमेश्वर शरण सिंहदेव (US Singhdev) का आज निधन हो गया है।

CG News

मंत्री TS सिंहदेव के चाचा का निधन, सरगुजा राजपरिवार में शोक की लहर

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) के चाचा उमेश्वर शरण सिंहदेव (US Singhdev) का आज निधन हो गया है। यूएस सिंहदेव अविभाजित सरगुजा (Sarguja) में जिला कांग्रेस (Congress) के लंबे अरसे तक अध्यक्ष रहे थे। वे सरगुजा राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य थे। यूएस सिंहदेव सहकारिता (Cooperative) के क्षेत्र में चिर परिचित नाम रहे हैं, यूएस सिंहदेव महाराज कुमार चंडिकेश्वर शरण सिंहदेव के पांच पुत्रों में चौथे पुत्र थे।
खबरों के अनुसार यूएस सिंहदेव अपनी पत्नी के साथ उपचार के लिए रायपुर आए थे, जहां देर रात उनकी तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। उमेश्वर शरण सिंहदेव के निधन से पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। उमेश्वर शरण सिंहदेव के पुत्र विंध्येश्वर शरण सिंहदेव जिला कांग्रेस सूरजपुर के जिला अध्यक्ष हैं।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो