रायपुरPublished: Jan 28, 2023 04:11:54 pm
Sakshi Dewangan
Minor girl was gang-raped: छत्तीसगढ़ क कोरबा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ मेला देखने जा रही थी तभी दो युवक ने डरा कर उसके साथ गैंगरेप किया।
Minor girl was gang-raped: कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन सहेलियों के साथ मेला देखने जा रही एक नाबालिग लड़की को मुंह दबाकर दो युवकों ने उठा लिया। लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने घेराबंदी दोनाें युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हरदीबाजार क्षेत्र में एक मेला लगा हुआ है। इसे देखने के लिए एक नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ जा रही थी। रास्ते में कुछ दूर तक अंधेरा था। इस बीच दो युवक पहुंचे। दोनों ने मुंह दबाकर एक लड़की को अगवा कर लिया। उसे सड़क से दूर खेत में ले गए। डरा धमका कर लड़की के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को छोड़ दिया। देर रात लड़की ने घटना की जानकारी परिवार को दी।