script27 साल छोटी लाइफ पार्टनर पर क्या बोले मॉडल मिलिंद सोमन, जानिए | Model Milind Soman say about Marriage | Patrika News

27 साल छोटी लाइफ पार्टनर पर क्या बोले मॉडल मिलिंद सोमन, जानिए

locationरायपुरPublished: Dec 18, 2018 01:36:26 pm

Submitted by:

Tabir Hussain

मिलिंद बोले, सेल्फी चाहिए तो पहले लगाओ 20 पुशअप, पिंक एथॉन को प्रमोट करने पहुंचे रायपुर

milind soman

27 साल छोटी लाइफ पार्टनर पर क्या बोले मॉडल मिलिंद सोमन, जानिए

ताबीर हुसैन @ रायपुर. फिटनेस के रोल मॉडल मिलिंद सोमन (53) ने कहा कि स्ट्रांग रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे के प्रति डेडिकेशन जरूरी है। एज गैप जैसा फैक्टर उनके लिए कुछ खास मायने नहीं रखता है। मेरे हिसाब से दो लोग हमेशा अलग होते हैं। इसकी कई वजह हो सकती हैं। बात चाहे बैकग्राउंड की हो, तजुर्बे की हो या संस्कृति की। ये बातें समझने और एक्सेप्ट करने वाली होती हैं। आप पॉजिटिव रहें, एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखें तो निश्चित ही रिलेशनशिप को स्ट्रांग और हेल्दी रख सकते हैं। मालूम हो कि मिलिंद की वाइफ अंकिता उनसे 27 साल छोटी हैं। कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। 17 फरवरी को होने वाले पिंक एथॉन के प्रमोशन के लिए वे होटल जोन बाय द पार्क पहुंचे। मिलिंद से जब फैंस ने सेल्फी लेनी चाही तो उन्होंने 20 पुशअप की शर्त रख दी। फैंस ने खुशी-खुशी से इस टास्क को एक्सेप्ट किया, तब मिलिंद ने खुद प्रशंसकों के फोन से सेल्फी ली।
milind soman

वीमंस को रनिंग के लिए अवेयरनेस का आइडिया एेसे आया
मिलिंद कहते हैं कि मैंने कई हॉफ और फूल मैराथन की है। मैंने महसूस किया कि महिलाएं इस क्षेत्र में नहीं आ रही हैं। जबकि उनकी फिटनेस तो और भी जरूरी है। मैंने उनके लिए स्पेशल रनिंग का कॉन्सेप्ट तैयार किया। मुंबई में पहली लेडिस मैराथन में जबर्दस्त रिस्पांस मिला। इसके बाद मैंने इसे एक मूवमेंट बना लिया।

38 की उम्र में पहली मैराथन
मिलिंद ने बताया कि जब मैंने रनिंग शुरू की थी तब मेरी उम्र 38 हो गई थी। हमारे शहर में 21 किमी की मैराथन होने वाली थी। मैंने उसमें पार्टिसिपेट करना चाहा तो सभी ये कहने लगे कि तुमसे नहीं हो पाएगा। तुम्हारे बस की बात नहीं है। लेकिन मैंने उनकी बातों को इग्नोर किया और तैयारियों में भिड़ गया। मुझे कामयाबी भी मिली। हमें किसी के कहने पर नहीं जाना चाहिए। आपका दिल क्या कहता है, उसकी सुनना चाहिए।

milind soman

10 मिनट जरूर दौड़ें
मिलिंद कहते हैं कि सेहत के लिए अलर्ट रहना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप कम से कम रोजाना 10 मिनट जरूर दौड़ें। मेरी मॉम आज 80 साल की हैं लेकिन उन्होंने भी 10 किमी मैराथन पूरी की है। मैं बिना जूतों के कंफर्ट फील करता हूं। एक बार रनिंग के दौरान मैंने यह एक्सपेरिमेंट किया तो मुझे अच्छा महसूस किया। मैंने दिल्ली से मुंबई और अहमदाबाद से मुंबई तक रनिंग की है।

इन्होंने भी शेयर किए एक्सपीरियंस
कार्यक्रम में शहर की चुनिंदा महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भी अपनी जर्नी और अनुभव को साझा किया। इसमें ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी टुटेजा, योगा एक्सपर्ट मंजू झा, नेहा, कैंसर सर्वाइकल मौसमी बिस्वास, विसुअली इम्पायर्ड गर्ल मालती साहू, डॉ. नीतू वर्मा, कस्तुरी बलाल आदि शामिल रहे। सभी ने महिलाओं को एक्सरसाइज के लिए टाइम निकालने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आपकी तंदुरुस्ती में परिवार की सेहतमंदी छिपी होती है। आप रोजाना के काम के अलावा एक्सरसाइज जरूर करें।

milind soman

ट्रेंडिंग वीडियो