scriptMonitoring is being done by cctv, along with the purchase of paddy | तीसरी आंख से रखी जा रही है नजर, धान की खरीदी के साथ-साथ मिलर्स ने उठाव भी किया शुरू | Patrika News

तीसरी आंख से रखी जा रही है नजर, धान की खरीदी के साथ-साथ मिलर्स ने उठाव भी किया शुरू

locationरायपुरPublished: Dec 02, 2022 02:16:50 pm

Submitted by:

Sakshi Dewangan

कलेक्टर के निर्देश पर मिल वाले सीधे केंद्र से धान उठा रहे हैं। खरीद केंद्र में अभी धान की ठीक से आवक शुरू नहीं हुई है, बावजूद कोतबा धान खरीदी केंद्र से अब तक 2 हजार 140 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। धान की सर्वाधिक आवक और उठाव जिले भर में कोतबा का नाम पहले स्थान पर है।

dhaan.jpg

कोतबा. सरकारी धान की खरीदी के साथ ही मिलों ने भी इसका परिवहन शुरू कर दिया गया है। एक पखवाड़े में कोतबा के केंद्र से 2140 क्विंटल धान का परिवहन मिल वाले कर चुके हैं। आवक और मिलों का पंजीयन बढऩे के साथ ही उठाव की मात्रा में भी बढ़ोतरी होगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के एक माह बाद मिलें भी सक्रिय हो गई हैं। पखवाड़े भर पहले ही मिलों ने धान उठाव शुरू किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर मिल वाले सीधे केंद्र से धान उठा रहे हैं। खरीद केंद्र में अभी धान की ठीक से आवक शुरू नहीं हुई है, बावजूद कोतबा धान खरीदी केंद्र से अब तक 2 हजार 140 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। धान की सर्वाधिक आवक और उठाव जिले भर में कोतबा का नाम पहले स्थान पर है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.