scriptमानसून की विदाई के बाद गिरने लगा तापमान, ठंड ने दी दस्तक | Monsoon now has a complete departure from Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

मानसून की विदाई के बाद गिरने लगा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

पहले राज्य में दक्षिण-पश्चिम की ओर से हवाएं आ रही थी जिसका सिलसिला अब रुक चुका है

रायपुरOct 09, 2018 / 10:33 am

Deepak Sahu

CGNews

मानसून की विदाई के बाद गिरने लगा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

रायपुर . राजधानी सहित रायपुर के कई बड़े हिस्सों में अब समुद्र की ओर से हवा नही आ रही है। पहले राज्य में दक्षिण-पश्चिम की ओर से हवाएं आ रही थी जिसका सिलसिला अब रुक चुका है। रायपुर सहित प्रदेश में अब उत्तर-पूर्व से हवाएं आ रही है। यह हवाएं ठंडी और शुष्क है जिसका असर रात को भी देखने को मिल रहा है।
मानसून के विदा होने के बाद अब रात और सुबह हल्की ठंड पडऩे लगी है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट भी होने ली है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तामपान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में 24.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा।
प्रदेश सहित राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में परिवर्तन होगा। मानसून प्रदेश सहित देश से पूरी तरह से वापस हो चुका है। अब शीत ऋतु शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे ठंड में इजाफा होगा। मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत : साफ रहेगा। दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।
राजधानी सहित आसपास के इलाकों में रात को ठंडक पड़ रही है। और रात २ बजे के बाद सडक़ों पर धुंध नजर आती है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
रायपुर 24.3
माना 23.2
बिलासपुर 23.0
पेंड्रारोड 18.2
अंबिकापुर 18.4
जगदलपुर 20.4
दुर्ग 21.6
राजनांदगांव 24.2

Home / Raipur / मानसून की विदाई के बाद गिरने लगा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो