मानसून के विदा होने के बाद अब रात और सुबह हल्की ठंड पडऩे लगी है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट भी होने ली है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तामपान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में 24.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा।
प्रदेश सहित राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में परिवर्तन होगा। मानसून प्रदेश सहित देश से पूरी तरह से वापस हो चुका है। अब शीत ऋतु शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे ठंड में इजाफा होगा। मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत : साफ रहेगा। दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।
राजधानी सहित आसपास के इलाकों में रात को ठंडक पड़ रही है। और रात २ बजे के बाद सडक़ों पर धुंध नजर आती है।
कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
रायपुर 24.3
माना 23.2
बिलासपुर 23.0
पेंड्रारोड 18.2
अंबिकापुर 18.4
जगदलपुर 20.4
दुर्ग 21.6
राजनांदगांव 24.2