scriptडेढ़ साल के बेटे को पहले खिड़की से लटकाया फिर खुद मां ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान | Mother Committed Suicide after Hanging her Son | Patrika News

डेढ़ साल के बेटे को पहले खिड़की से लटकाया फिर खुद मां ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान

locationरायपुरPublished: Jun 28, 2020 06:07:17 pm

Submitted by:

CG Desk

– एक छोर से बेटे को लटकाया दूसरे छोर पर खुद मां ने फंदा लगाकर दी जान,डेढ़ साल के बेटे के साथ महिला ने लगाई फांसी,नवा रायपुर सेक्टर-29 का मामला।

डेढ़ साल के बेटे को पहले खिड़की से लटकाया फिर खुद मां ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान

डेढ़ साल के बेटे को पहले खिड़की से लटकाया फिर खुद मां ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान

रायपुर. नवा रायपुर में एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना दोपहर की है। शाम को पति के लौटने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक नवा रायपुर के सेक्टर 29 के मकान नंबर- 34 निवासी नम्रता साहू (28) ने अपने डेढ़ साल के बेटे रूद्राक्ष के साथ शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने अपनी साड़ी के एक सिरे से बालक को खिड़की के ग्रिल में लटकाया था और दूसरे छोर से खुद फंदा बनाकर फंदे में लटक गई थी। शाम को करीब ५ बजे उनके पति तरुण साहू घर लौटे, तब पत्नी और बच्चे को फंदे में लटके देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। राखी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि सुबह सबकुछ ठीक था। तरुण कुरुद भाठागांव में बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्रांच मैनेजर है। सुबह वह ऑफिस निकल गए थे। परिवार में नम्रता और तरुण के अलावा उनके पिता और मां भी रहते हैं। तरुण के पिता जंगल सफारी में डिप्टी रेंजर हैं। उनकी मां कुछ दिनों से गांव गई है। तरुण के ऑफिस जाने के बाद उनके पिता भी सुबह करीब 11 बजे जंगल सफारी चले गए थे। घर में केवल नम्रता और उसका बेटा रुद्राक्ष ही थे।

कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। मृतका के पति और ससुर के मुताबिक किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं था। दूसरी और मृतका के परिजन भी खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। चार साल पहले तरुण और न्रमता की शादी हुई थी। नम्रता भिलाई की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो