MP CM कमलनाथ समेत इन दिग्गजों ने CM भूपेश बघेल की मां के निधन पर जताया शोक
Chhattisgarh CM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (MP CM Kamal Nath) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर शोक जताया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिदेश्वरी बघेल का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया है। बिंदेश्वरी बघेल पिछले कई दिनों से बीमार थीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर शोक जताया।
कमलनाथ ने ट्वीट किया, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की माताजी के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ, पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थीं। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।
छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की माताजी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ,पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थी।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 7, 2019
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी समेत वरिष्ठ नेताओं ने बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर शोक जताया। उधर, कांग्रेस का 8 जुलाई को होने वाला प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित हो गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल के पार्थिव शरीर को अस्पताल से भिलाई 3 निवास ले जाया जाएगा। वहां शाम 7 बजे से भिलाई 3 स्थित निवास में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम यात्रा 8 अगस्त को सुबह 11 बजे निवास भिलाई 3 से मुक्तिधाम जाएगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिदेश्वरी बघेल का रविवार को निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी मां के पास थे। मुख्यमंत्री बघेल की मां बिदेश्वरी बघेल पिछले कई दिनों से बीमार थीं। बीमारी की वजह से रायपुर के एक निजी में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।
दिल्ली से आए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में चले इलाज से बिंदेश्वरी बघेल की तबीयत में लगातार सुधार भी हो रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डाक्टरों ने तुरंत उनकी आपात चिकित्सा शुरू की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Chhattisgarh CM से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज