scriptदिवाली में सातवां वेतनमान लेने निगम कर्मचारियों ने खोला शासन के खिलाफ मोर्चा, प्रदेशभर में हड़ताल | Municipal corporation employees take seventh pay scales in Diwali | Patrika News

दिवाली में सातवां वेतनमान लेने निगम कर्मचारियों ने खोला शासन के खिलाफ मोर्चा, प्रदेशभर में हड़ताल

locationरायपुरPublished: Oct 11, 2017 03:16:55 pm

Submitted by:

Lalit Singh

सातवां वेतनमान की मांग को लेकर निगम कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रदेशभर के नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

Municipal corporation strike, employees take seventh pay scales in Diwali, strike
रायपुर. सातवां वेतनमान की मांग को लेकर निगम कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रदेशभर के नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसका व्यापक असर राजधानी में देखने को मिला। यहां छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी बूढ़ातालाब में धरना दिया। निगम कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांगों मनवाने के लिए शासन पर दबाव बनाया। हांलाकि निगम कर्मचारियों की प्रमुख मांग सातवां वेतनमान है, जिसके लिए वे प्रदेश भर में संघर्ष कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में अन्य लोगों को इस हड़ताल से प्रभाव ने पड़े। इसका निगम कर्मचारियों ने बखूबी से ध्यान रखा। हड़ताल के दौरान मूलभूत आवश्यक सेवाएं जैसे फायर ब्रिगेड, मेडिकल, पानी सप्लाई समेत कई सेवाओं को प्रदर्शन से अलग रखा गया है।
Read news: दुर्ग रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 14 यात्री, अलार्म बजते ही मची अफरा-तफरी

संयुक्त नगर पालिक निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, महामंत्री वल्लभ शर्मा और कोषाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि राज्य के सभी विभागों ने सातवां वेतनमान लागू कर दिया गया है, लेकिन निगम कर्मचारी इससे अभी तक वंचित है। ऐसे में उनकी दिवाली कैसे मनेगी। बिना सातवां वेतनमान के उनकी दिवाली फीकी रहेगी। इस पर शासन को जरूर विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मागों को पूरा नहीं किया गया तो शीघ्र ही उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Read more: दिवाली के पहले ही कर्मचारियों को तोहफा खाते में आएगी इतनी धनराशि

इधर, अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर

इधर नगर निगम के उडऩदस्ते ने शहर के करीब आधा दर्जन स्थानों पर अवैध निर्माणों को ढहाया। जोन-५, ६ एवं ८ में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई हुई। जोन-5 के महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड-61 में पुरानी बस्ती के पास टूरी हटरी में नीता गुप्ता द्वारा बिना नक्शा स्वीकृति के आवासीय क्षेत्र में किए गए निर्माण को तोड़ा गया। इससे पहले निगम ने उन्हें ३ नोटिस देकर अवैध निर्माण तोडऩे कहा था। इसके बावजूद खुद से निर्माण नहीं तोडऩे निगम अमला पुलिस बल, सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंच गया। वहां कटर मशीन, हथौड़ा की मदद से अवैध निर्माण तोड़ा गया। जोन-6 के डूंडा व्यवसायिक क्षेत्र में बिना अनुमति के 1200 वर्गफीट में निर्मित 4 पक्की एवं अवैध दुकानों को थ्रीडी से तोड़कर हटाया गया। इन्हें भी पहले तीन नोटिस दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो