scriptकोरोना संक्रमण काल में निगम द्वारा लक्ष्य से अधिक 103 प्रतिशत राजस्व, 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. की वसूली | municipal corporation revenue is 103 percent in raipur | Patrika News

कोरोना संक्रमण काल में निगम द्वारा लक्ष्य से अधिक 103 प्रतिशत राजस्व, 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. की वसूली

locationरायपुरPublished: Jun 10, 2020 03:15:08 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

निगम की उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम रायपुर को वर्ष 2019-20 में 131 करोड़ 15 लाख 84 हजार रू. की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया गया था। इस निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा इस वर्ष 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. का राजस्व नगर निगम रायपुर हेतु वसूल किया गया है। जो कि दिये गये लक्ष्य का 103 प्रतिषत है।

कोरोना संक्रमण काल में निगम द्वारा लक्ष्य से अधिक 103 प्रतिशत राजस्व, 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. राजस्व वसूली की

कोरोना संक्रमण काल में निगम द्वारा लक्ष्य से अधिक 103 प्रतिशत राजस्व, 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. राजस्व वसूली की

रायपुर. नगर पालिक निगम उपायुक्त राजस्व कृष्णा खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में दिये गये वसूली के लक्ष्य को न केवल शत प्रतिशत पूरा करने का कार्य कोरोना वायरस संक्रमण काल की अवधि के दौरान पूर्ण किया है बल्कि लक्ष्य के विरूद्ध 103 प्रतिशत की राजस्व वसूली रिकार्ड तरीके से दर्ज की है।

निगम की उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम रायपुर को वर्ष 2019-20 में 131 करोड़ 15 लाख 84 हजार रू. की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया गया था। इस निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा इस वर्ष 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. का राजस्व नगर निगम रायपुर हेतु वसूल किया गया है। जो कि दिये गये लक्ष्य का 103 प्रतिषत है।

इस रिकार्ड राजस्व वसूली में नगर निगम रायपुर हेतु नगर निवेश विभाग के तहत आने वाले होर्डिंग शुल्क, भवन अनुज्ञा शुल्क एवं कालोनाईजर शुल्क का विषेष योगदान कोरोना वायरस संक्रमण काल अवधि के दौरान रहा है। नगर निगम रायपुर के राजस्व अमले के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस वर्ष की गई संपत्तिकर की वसूली लॉकडाउन की अवधि को देखते हुए संतोषप्रद रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो