रायपुर

नाबालिग को 10 हजार रुपए देकर बोला मार दो… होली की रात छाती और पेट पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार.. 2 गिरफ्तार

Raipur Murder Case: होली की रात पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए शराब भट्ठी में काम करने वाले युवक की एक नाबालिग ने बेरहमी से हत्या कर दी।

रायपुरMar 28, 2024 / 10:13 am

Kanakdurga jha

husband attack wife

Raipur Murder Case: पुरानीबस्ती इलाके में होली की रात पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए शराब भट्ठी में काम करने वाले युवक की एक नाबालिग ने बेरहमी से हत्या कर दी। उस पर चाकू से कई वार किए गए। नाबालिग को इसके लिए 10 हजार रुपए दिए गए थे। पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिग और हत्या के मास्टरमाइंड को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें

100 के पार हुए डायरिया के मरीज, बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाएं आई चपेट में… पानी में मिली खतरनाक बैक्टीरिया



पुलिस के मुताबिक भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय मोहित सोनकर शराब भट्ठी में काम करता था। रविवार को उसके मोहल्ले में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित था। देर रात तक होलिका दहन कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद अधिकांश लोग घर चले गए। मोहित अपने पुराने घर के पास बैठा था। रात करीब 4 बजे छिर्रापारा निवासी नारायण साहू उर्फ गोलू एक नाबालिग के साथ पहुंचा। मौके पर पहुंचते ही नाबालिग ने चाकू निकाला और गाली-गलौज करते हुए मोहित पर हमला कर दिया। नारायण ने भी मारपीट की। ताबड़तोड़ चाकू से वार करने पर मोहित वहीं निढाल होकर गिर पड़ा। उसके पेट, छाती, जांघ में चाकू से 10 से ज्यादा वार किए गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को सोनकर बाड़ी के पास फेंककर आरोपी भाग निकले।

घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई। इसके बाद पुरानीबस्ती पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान नाबालिग को पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की गई, तो उसने नारायण के कहने पर हत्या करने का खुलासा किया। हत्या के एवज में उसे 10 हजार रुपए दिया गया था। पुलिस ने नारायण को भी पकड़ा। दोनों के खिलाफ हत्या और साजिश का अपराध दर्ज किया गया है। नारायण को पुलिस ने जेल भेज दिया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ा नितिन नबीन का कद, चुनाव के बीच बड़ा दांव.. बने प्रदेश प्रभारी



शराब भट्ठी में आए दिन होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक मोहित देशी शराब भट्ठी में काम करता था। नारायण जब भी शराब खरीदने ज्यादा था, तो उसका मोहित से विवाद हो जाता था। कभी शराब की ओवररेट को लेकर तो कभी चिल्हर को लेकर। इसके बाद नारायण ने उसकी हत्या की साजिश रची। इसके तहत उसने एक नाबालिग को हत्या करने के लिए उकसाया। उसने उसे 10 हजार रुपए दे दिया और होली दहन की रात किसी भी हाल में हत्या करने के लिए कहा।
इसके तहत दोनों रविवार की रात उसकी तलाश में थे। रात करीब 1 बजे उसे ढूंढने निकले थे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद दोनों वापस आ गए। रात करीब 4 बजे फिर निकले थे, तो वह अपने पुराने घर के पास मिल गया था। इसके बाद नाबालिग और नारायण ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नशा करने के आदी हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.