रायपुरPublished: Feb 20, 2023 05:00:37 pm
Sakshi Dewangan
National Convention of Congress : कांग्रेस के अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की टीम ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। रविवार को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवेशन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि डोम का काम लगभग पूरा हो गया है। डोम में राज्यों के हिसाब से पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
National Convention of Congress : रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी के बीच होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम दौर पर पहुंच गई है। यह अधिवेशन देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए खास होगा। देशभर से पहुंचे कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को देखने के बाद ही अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके लिए एंट्री पाइंट पर ही प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस के इतिहास और विकास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी होगी।
इसमें आजादी के आंदोलन से लेकर देश के नव निर्माण में योगदान देने वाली योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। कांग्रेस के अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की टीम ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। रविवार को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवेशन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि डोम का काम लगभग पूरा हो गया है। डोम में राज्यों के हिसाब से पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खरगे के चुने जाने के बाद छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसका अहम एजेंडा भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में पटखनी देने की रणनीति बनाना भी है। अधिवेशन से विपक्षी एकता का ‘सूत्र’ निकलने की उम्मीद की जा रही है। इसमें 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। 2014 व 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच विपक्ष बिखरा हुआ है।
वहीं, कांग्रेस अधिवेशन से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा से बने माहौल का लाभ उठाकर कांग्रेस को विपक्ष को एकजुट करने के लिए आगे आने का बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। इसके बाद कांग्रेस भी खुलकर विपक्षी एकता की बात कर रही है।