scriptएनएचएम की हड़ताल को राष्ट्रीय संगठन का समर्थन, मगर सेवाएं में बहुत फर्क नहीं पड़ रहा | National organization supports NHM health owrker strike | Patrika News

एनएचएम की हड़ताल को राष्ट्रीय संगठन का समर्थन, मगर सेवाएं में बहुत फर्क नहीं पड़ रहा

locationरायपुरPublished: Sep 26, 2020 04:09:31 pm

Submitted by:

CG Desk

– कर्मचारी संघ ने कहा- हड़ताल जारी रहेगी .
 

nhm.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल 7 दिनों से जारी है। एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को शुरू हुई हड़ताल से अब स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा। क्योंकि आधे से अधिक कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। कई जिलों में रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। नियमित कर्मचारियों को कोरोना सैंपलिंग और टेस्टिंग के काम में लगा दिया गया है। सरकार बहुत सख्त है। बावजूद इसके अभी भी कर्मचारी संघ अपने रूख पर कायम है। अब इन्हें ऑल इंडिया एनएचएम कर्मचारी संघ का समर्थन मिल गया है।
राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष रिहान रजा ने कहा है कि सरकार मांगों को 3 दिन में पूरा करे। वरना देशभर में पदस्थ एनएचएम कर्मचारी प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार जिम्मेदार होगी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो विभाग ने कर्मचारियों की वापसी के रास्ते खोल रखे हैं। यह भी कहा है कि वर्तमान में हड़ताल जायज नहीं है। कोरोना काल के बाद भी मांगें रखी जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो