scriptकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का टीवी डिबेट के बाद दिल का दौरा पडऩे से निधन | National spokesperson of Congress Rajiv Tyagi dies after TV debate | Patrika News
रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का टीवी डिबेट के बाद दिल का दौरा पडऩे से निधन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया

रायपुरAug 13, 2020 / 01:58 am

Anupam Rajvaidya

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का टीवी डिबेट के बाद दिल का दौरा पडऩे से निधन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का टीवी डिबेट के बाद दिल का दौरा पडऩे से निधन

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का 12 अगस्त की शाम को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। निधन से कुछ देर पहले तक वह टीवी डिबेट में शामिल थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया।

उर्दू के मशहूर शायर राहत इन्दौरी का निधन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक बब्बर शेर खो दिया।
ये भी पढ़ें…अयोध्या के राजा राम के बेटे लव कुश की जन्मस्थली छत्तीसगढ़ में
बता दें कि राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टीवी की बहसों में पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे। गाजियाबाद के वैशाली में अपने आवास पर शाम 5 बजे एक टीवी परिचर्चा में भाग लेने के कुछ ही देर बाद त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके।
ये भी पढ़ें…[typography_font:14pt;” >ये भी पढ़ें…कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, गांधी परिवार है लोकतांत्रिक वंशवाद का उदाहरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो