scriptदुर्गा महाअष्टमी कल, शुभ मुहूर्त में माता का विशेष शृंगार के साथ होगी महाआरती | Navratri 2018: Tomorrow Durga Mahaashtami | Patrika News

दुर्गा महाअष्टमी कल, शुभ मुहूर्त में माता का विशेष शृंगार के साथ होगी महाआरती

locationरायपुरPublished: Oct 16, 2018 07:19:32 pm

दुर्गा महाअष्टमी कल, शुभ मुहूर्त में माता का विशेष शृंगार के साथ होगी महाआरती

Maa Mahagauri

दुर्गा महाअष्टमी कल, शुभ मुहूर्त में माता का विशेष शृंगार के साथ होगी महाआरती

रायपुर. दुर्गा पूजा उत्सव का माहौल राजधानी में चरम पर है। मंदिरों में तीन पहर की आरती पूजा में माता के जयकारे गुंजित हो रहे हैं। वहीं दुर्गा झांकियों में पुलिस लाइन से लेकर कालीबाड़ी चौक तक रात में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। बैरनबाजार में भव्य झांकी बनाई गई है।
मंगलवार को देवी मंदिरों में महानिशा पूजन होगा और महाअष्टमी तिथि पर 17 अक्टूबर को माता का विशेष शृंगार कर महाआरती होगी। हवन आहुतियां शुरू होकर नवमी तिथि तक चलेगा।

नवरात्रि पर्व की षष्टी तिथि सोमवार से बंगाली समाज भी पूजा उत्सव में जुट गया है। राजधानी के सिटी महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर पंडरी में मां दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी स्वरूप में प्रतिमा विराजमान की गई। मां दुर्गा के साथ मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, गणेश और कार्तिकेय भगवान के दर्शन होते हैं। रायपुर सिटी महाकालीबाड़ी का दुर्गा उत्सव का यह 58वां है। 15 से 19 अक्टूबर तक धूम रहेगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मां दुर्गा का दरबार फूलों से सजाया गया है।

बंगाल के सुगंधित चावल का भोग
समिति के अध्यक्ष दिप्तेश तरुण चटर्जी व महासचिव गौतम मजूमदार ने दशहरा एवं दीपावली की शुभकामनाओं के साथ सभी के समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य कलाकार अजीत चक्रवर्ती द्वारा की गई। समिति द्वारा महाभण्डारा सप्तमी से नवमी तक किया जाएगा। जो कि बंगाल के सुगंधित चावल गोविन्दो भोग से बनाया जा रहा है।

दया भवन में गुजराती रास गरबा की धूम
श्री गुजराती ब्रह्म समाज के युवा पारंपरिक रास गरबा की छटा बिखर रहे हैं। समाज के दया भवन में दुर्गा उत्सव पर आयोजित पारिवारिक और पारंपरिक रास गरबा खेलने के लिए युवाओं की टोलियां उत्साहित हैं। समाज के लोग भी शामिल हो रहे हैं। समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने बताया कि अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप उत्सव मनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो