scriptपड़ोसी बना रहा पति-पत्नी के अंतरंग दृश्यों का वीडियो, युवक गिरफ्तार | Neighbor boy arrested for video recording of intimate scenes of couple | Patrika News

पड़ोसी बना रहा पति-पत्नी के अंतरंग दृश्यों का वीडियो, युवक गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Nov 21, 2020 02:45:43 pm

Submitted by:

CG Desk

– विवाहित पति- पत्नी दोपहर को शारीरिक संबंध बना रहे थे तभी उनकी नज़र कमरे की खिड़की में पड़ी, तब उन्हें पता चला कोई उनका वीडियो रिकॉर्डिंग रहा है। मामला सरस्वती नगर इलाके का है।

पड़ोसी बना रहा पति-पत्नी के अंतरंग दृश्यों का वीडियो, युवक गिरफ्तार

पड़ोसी बना रहा पति-पत्नी के अंतरंग दृश्यों का वीडियो, युवक गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सस्वती नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज दिया है। मामला राजधानी (Crime in raipur) के सरस्वती नगर इलाके का है। दरअसल सरस्वती नगर इलाके में एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता और उसके पति के अंतरंग दृश्यों (recording of intimate scenes) का वीडियो बना रहा था। जब मिया बीवी ने आरोपी युवक की करतूत देखि तो उससे आपत्ति जताई। जब आरोपी अपनी गलती मैंने से इंकार किया तो पीड़ित ने इसकी जानकारी देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराइ। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस (Chhattisgarh police) के मुताबिक 20 वर्षीया विवाहिता कुकुरबेड़ा आई थी। उसके साथ पति भी था। शुक्रवार को दोपहर में पति-पत्नी दोनों घर के भीतर थे। इस दौरान उसी मोहल्ले का सुरेंद्र खिड़की से महिला और उसके पति के अंतरंग दृश्यों का वीडियो बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर उसने आपत्ति की। युवक मौके से भाग निकला। इसकी शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज दिया गया।
राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराध
कल भी रायपुर में दो शव लावारिस हालत में मिला है। उससे पहले कई घटनाएं हुई हैं। राजधानी (crime in raipur) के ही सबसे व्यस्त रहने वाले इलाके जयस्तंभ चौक पर चाकूबाजी की वारदात हुई थी। जिसमें सिग्नल के पास एक शख्स ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुरानी बस्ती इलाके में एक ठेकेदार के नाबालिग बेटे ने दूसरे ठेकेदार के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 12 अक्टूबर को भी चाकू बाजी की घटना हुई थी। जिसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर मिली थी। 6 अक्टूबर को राजधानी के विधानसभा और धरसींवा इलाके में ऐसी 2 घटना सामने आई थी। यहां आरोपियों ने चाकू के जरिए लूट की घटना को अंजाम दिया। 4 अक्टूबर को रायपुर के सड्डू में घर लौट रहे एक युवक से कुछ बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो