scriptबहन को ढूंढने निकली गूंगी लड़की को पड़ोसियों ने किया दरिंदे के हवाले, मदद के लिए भी नहीं लगा पाई आवाज | Neighbors kidnapped dumb girl and raped by young man in CG | Patrika News

बहन को ढूंढने निकली गूंगी लड़की को पड़ोसियों ने किया दरिंदे के हवाले, मदद के लिए भी नहीं लगा पाई आवाज

locationरायपुरPublished: Sep 24, 2018 12:32:50 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

अपनी दीदी को गूंगी लड़की ढूंढने निकली थी तभी पड़ोसियों ने अपहरण कर पंहुचा दिया दरिंदे के पास और किया ऐसा घिनौना काम

CRIME NEWS

बहन को ढूंढने निकली गूंगी लड़की को पड़ोसियों ने किया दरिंदे के हवाले, मदद के लिए भी नहीं लगा पाई आवाज

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे एक लड़की ने कभी नहीं सोचा होगा की पड़ोस में ही रहने वाली दो महिलाएं उसे इस हालत में पंहुचा देंगे। दरअसल, रात में अपनी दीदी ढूंढने घर से बाहर गूंगी लड़की निकली थी तभी पड़ोस में ही रहने वाली दो महिलाओं ने उसे युवक के घर ले गई और उसे कमरे में बंद कर दिया। बोल न पाने के कारण लड़की मदद के लिए चीख-पुकार भी नहीं कर सकी। इसी बात का फायदा उठाते हुए युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

यह मामला रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का है।उरला पुलिस के मुताबिक आरोपी सैफत अली (21) मौदहापारा में एक दुकान में काम करता है। रात तकरीबन साढे़ 10 बजे पीडि़ता (23) अपनी दादी को ढूंढने घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाली शबनम और रेशमा ने पीडि़ता को जबरन पकडक़र आरोपी के घर में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया, जहां आरोपी सैफत अली ने मुक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मूक-बधिर होने की वजह से युवती चीख-पुकार भी नहीं कर सकी। दूसरे दिन युवती ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उरला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने डॉक्टरों के सामने पीडि़ता का बयान लिया। युवती ने रोते हुए सिर हिलाकर और इशारे से घटना की पूरी दास्तान बताई।

CRIME NEWS

आरोपी पुलिस को कर रहा है गुमराह : आरोपी सैफत अली ने पुलिस ने पूछताछ में बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता है। युवती और उसका मकान आस-पास है। उसने कहा कि उनके बीच छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए वह युवती को अपने साथ ले गया था। आरोपी के इस बयान को पीडि़ता के परिजनों ने गलत बताया है।

पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के लिए युवती का अपहरण करने वाली दो महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो