scriptPL पुनिया के दौरे के बाद बदले हालात, कांग्रेस मोर्चा-संगठनों में अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द | New Appointment of presidents in Congress organizations soon | Patrika News

PL पुनिया के दौरे के बाद बदले हालात, कांग्रेस मोर्चा-संगठनों में अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द

locationरायपुरPublished: Jun 24, 2021 02:00:55 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) के दौरे के बाद कांग्रेस में तेजी से समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ लोगों के बीच नाराजगी वाली दूरियां भी कम होती दिखाई दे रही है।

congress1.jpg

congress protest

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) के दौरे के बाद कांग्रेस में तेजी से समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ लोगों के बीच नाराजगी वाली दूरियां भी कम होती दिखाई दे रही है। इसके असर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हो सकता है। कांग्रेस ने मोर्चा-संगठन के अध्यक्षों की सूची तैयार कर ली है और इसे मंजूरी के लिए शीर्ष नेतृत्व के पास भेजा है। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही सूची जारी होगी। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि विवाद के बाद निगम-मंडलों की अटकी पहली सूची को भी मंजूरी के लिए हाईकमान के पास भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह तक निगम-मंडलों और संगठन विस्तार की सूची जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश ने कहा – सभी लगवाएं टीका, अब भी सचेत नहीं हुए तो तीसरी लहर को रोका नहीं जा सकेगा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के दौरे के बाद से कांग्रेस मिशन 2023 (Congress Mission 2023) के मूड में नजर आ रही है। यही वजह है कि वो अब कार्यकर्ताओं का इंतजार लंबा नहीं खींचना चाहती है। कोरोना संक्रमण की वजह से संगठन विस्तार से पहले प्रदेश अध्यक्ष का पूरे प्रदेश में दौरा तो नहीं हो सका, लेकिन संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रहे अनुभवी और युवाओं को साथ में लेकर सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
बताया जाता है कि संगठन के विस्तार में नए चेहरों और महिलाओं को भी महत्व दिया जाएगा। सूची जातिगत समीकरण को देखकर भी तैयार की गई है। मोर्चा-संगठनों के अलावा सचिवों की नियुक्ति को लेकर भी कवायद की जा रही है। बता दें कि कांग्रेस के मोर्चा-संगठनों में लंबे समय से बदलाव नहीं हुआ है। बहुत से मोर्चा में पुराने अध्यक्ष पिछले करीब पांच-छह सालों से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता ने कहा, नेहरूजी की हठधर्मिता से धारा 370 लगी थी और आधा कश्मीर चला गया

विवाद की वजह से अटकी थी नियुक्ति
एक व्यक्ति एक पद फार्मूला को लेकर संगठन की नियुक्ति में विवाद खड़ा हो गया था। वरिष्ठ नेताओं के बीच भी इस फार्मूले को लेकर आम राय नहीं बन पा रही थी। इस वजह से संगठन के साथ-साथ निगम-मंडलों की सूची भी अटक गई थी। बाद में पुनिया तक भी इसकी शिकायत पहुंची थी। बताया जाता है कि पुनिया ने अपने प्रवास के दौरान बीच का रास्ता निकाल लिया है। यही वजह है कि सूची को अनुमोदन के लिए हाईकामन के पास भेजा जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने कहा, संगठन की गतिविधियां चल रही है। हमने मोर्चा-संगठनों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। हमें लगता है कि सूची जल्द जारी हो जाएगी। प्रदेश सचिवों को लेकर भी चर्चा हुई है। हम लोगों की कोशिश है कि हम लोग बेहतर काम करें। अभी हमने तीन दिन तक प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को कसने का भी काम किया है। हमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन मिल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो