तिलहन में सोयाबीन और कुसुम की नई फसल में अभी कुछ समय है। इस बीच सरसों ने अपनी आमद दर्ज करवा दी है। भरपूर मांग के बीच भाव खुले हैं 4800 से 5000 रुपए क्विंटल पर, जो आने वाले दिनों में तेजी का संकेत दे रहे हैं। कोदो और गेहूं की नई फसल भी आने लगी है। गेहूं में जहां 1700 से 1800 रुपए क्विंटल पर सौदे की खबर है, तो कोदो में भी यही भाव बोले जा रहे हैं। दोनों में फिलहाल तेजी के संकेत दिखाई नहीं दे रहे क्योंकि कमजोर लिवाली के बीच कटाई और मिसाई अभी जारी है।[typography_font:18pt;” >भाटापारा. दलहन और तिलहन की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है। वहीं नया गेहूं भी आने लगा है। इन तीनों में जो कीमत बोली जा रही है उससे उत्पादक और उपभोक्ता दोनों में राहत देखी जा रही है। लेकिन कोदो में 1700 से 1900 रुपए क्विंटल की कीमत को किसानों के बीच कुछ कम माना जा रहा है। रबी फसल के लिए की गई मेहनत अब रंग लाने लगी है। दस्तक देती गर्मी के बीच तिवरा, मसूर, बटरी, सरसों, गेहूं और कोदो की नई फसल कृषि उपज मंडी में पहुंचने लगी है। इससे 2 माह से छाया सूनापन अब रौनक में बदलता दिखाई दे रहा है। रबी फसल में नया धान की भी आवक में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। संकेत मिलते ही महामाया और सरना में हल्का करंट आ चुका है। जबकि बारीक धान में विष्णु भोग तेज होने लगा है तो सियाराम और एचएमटी में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। चना गरम, तिवरा तेजदलहन में नई फसल की आवक की स्थिति को देखते हुए चना में हल्की गर्मी देखी जा रही है। यह 4600 से 4700 रुपए क्विंटल की कीमत के साथ मजबूती के साथ कायम है। तिवरा 3500 से 3600 रुपए और बटरी 3500 से 3800 रुपए क्विंटल पर बने रहने की खबर है। अरहर में 6300 से 6500 रुपए की कीमत के साथ स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। 4700 से 4800 रुपए क्विंटल की कीमत के साथ मसूर संकेत देता दिखाई दे रहा है कि आने वाले दिन उसके ही होंगे।विष्णु भोग ने दिखाए तेवरधान में रबी फसल की आवक बहुत जल्द होने के संकेत के बीच महामाया धान 1600 से 1800 रुपए सरना 1400 से 1500 रुपए क्विंटल पर आ चुका है। जबकि बारीक धान में 3300 से 3500 रुपए क्विंटल की कीमत के साथ विष्णु भोग में तेजी आने लगी है। एचएमटी 1900 रुपए और सियाराम 2100 से 2300 रुपए की कीमत के साथ स्थिर बना हुआ है। धान में केवल विष्णु भोग की ही मांग की खबर आ रही है। जबकि पोहा की खपत कमजोर होने के बाद महामाया में भी स्थिरता का रुख देखा जा रहा है।