scriptसरकार के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण | nine naxalites surrender bastar division of chattisgarh | Patrika News

सरकार के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

locationरायपुरPublished: Sep 30, 2022 02:06:58 pm

Submitted by:

Mansee Sahu

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी संगठन को फिर झटका लगा है। हिंसा का रास्ता छोड़कर 7 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया।

7_naxalites_surrender_in_sukma_1664449667_2.jpg
हिंसा का रास्ता छोड़कर 7 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम (नई सुबह-नई शुरुआत) अभियान से प्रभावित होकर माओवादियों ने सीआरपीएफ के 219वीं बटालियन के अफसरों के सामने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सली एर्राबोर थाना क्षेत्र की कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस को पूछताछ में माओवादी संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया की सुकमा जिले में सक्रिय 7 माओवादियों ने नीरज कुमार टूआईसी 219 सीआरपीएफ, एएसपी नक्सल ऑपरेशन किरण चव्हाण, प्रदीप कुमार सिंघा सहायक कमांडेंट के सामने सरेंडर कर दिया। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय सात नक्सली मिलिशिया सदस्य मड़कम मासा, स्थायी वारंटी मिलिशिया सदस्य, माड़वी हिरमा, स्थायी वारंटी मिलिशिया सदस्य मड़कम भीमा, स्थायी वारंटी मिलिशिया सदस्य मड़कम नंदा, स्थायी वारंटी सीएनएम सदस्य मड़कम बण्डी, स्थायी वारंटी डीएकेएमएस सदस्य सोड़ी जोगा, स्थायी वारंटी डीएकेएमएस सदस्य लछिन्दर ने आत्मसमर्पण किया। आत्मा समर्पित सभी नक्सली जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के निवासी है।
फोर्स के दबाव में बैकफुट पर नक्सली
एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि नक्सल क्षेत्रों में खुल रहे कैंपों की वजह से नक्सली बैकफुट पर हैं। माओवादी संगठन पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान को जिले में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस के दबाव में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या फिर मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो